
शिवपुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी “सीहोर वाले” कल 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक इंदौर में शिव महापुराणकी कथा सुनायेंगे l
पूज्य माँ कनकेश्वरी देवी माता मंदिर द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय कथा को दोपहर 3:00 बजे से लेकर सायंकाल 6 बजे तक सुना जा सकेगा lश्री रमेश मेंदोला जी मित्र मंडल विधायक इंदौर द्ववारा धर्म परायण जनता से अपीलकी है की वे इस कथा काश्रवण का लाभ ले l
उल्लेखनीय है अपनी विशिष्ट शैलीमे शिवपुराण कथा को सुनाने वाले पंडित श्री प्रदीप मिश्रा देश ही नही विदेश में भी लोकप्रिय है lलॉकडाउन के दौरान भी पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने शिवपुराण कथा को आन लाइन सुना कर धर्म प्रेमी जनता को शिव महिमा सुनाई थी l
