बीती रात इंदौर के कनाडिया इलाके में किराये के मकाम में रह रहे, एक अधेड़ की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के मित्र बंधु नगर में रहने वाले सुरेश गुप्ता की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। बता दें सुरेश गुप्ता सड़को पर जूते- चप्पल बेचने का काम करते थे, वही मृतक परिवार से कई सालों पहले दूर हो गए थे, कनाड़िया इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे, बीती रात भी सुरेश गुप्ता के मकान मालिक ने जब सूचना दी तब मौत का खुलासा हुआ। इधर परिजनों का कहना है कि मृतक सुरेश गुप्ता कई वर्षों से परिवार के इंदौर में होते हुए भी, पत्नी और बच्चों से अलग किराए के मकान में रह रहे थे,
फिलहाल पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन अब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
