टीकाकरण को बढ़ावा देने का अनोखा तरीका शराब खरीदने पर मिलेगी 10% की छूट, पूरी करनी होगी ये शर्त
प्रतीकात्मक तस्वीर कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. अभी भी वैक्सीनेशन को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मंदसौर में शराब ठेकेदार ने एक अजीब सी स्कीम ही निकाल दी है.
कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. अभी भी वैक्सीनेशन को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मंदसौर में शराब ठेकेदार ने एक अजीब सी स्कीम ही निकाल दी है. यहां पर वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाने पर शराब खरदीने पर 10% की छूट का ऐलान किया गया है.
जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में सहयोग करने तथा दोनों डोज लगने का प्रमाण प्रस्तुत करने पर देशी मदिरा दुकान सीतामऊ फाटक, भूनिया खेड़ी एवं पुराना बस स्टैंड पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी.
छूट शराब ठेकेदारों द्वारा निजी रूप से दी जा रही है
मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि शराब ठेकेदार द्वारा तीन दुकानों पर वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाने पर छूट की घोषणा की गई है. यह छूट ठेकेदार द्वारा निजी रूप से दी जा रही है. जिला प्रशासन या सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई छूट नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर शराब ठेकेदार वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए किसी प्रकार की छूट का ऐलान करता है तो जिला प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ अपनी सेल बढ़ाने के लिए भी शायद ठेकेदार द्वारा यह छूट दी जा रही है.
बीजेपी विधायक ने खोला मोर्चा
वहीं मंदसौर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक यशपाल सिंह सिसोदया ने इस पूरे मामले को लेकर विरोध में मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि शराब के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए इस प्रकार की घोषणा करना गलत है. उन्होंने ट्वीट कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कोई छूट नहीं दी जा रही है, जबकि ठेकेदार द्वारा शराब पर छूट का यह प्रचार प्रसार किया जाना गलत है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 59 मिनट पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 घंटा पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 9 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 10 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 10 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले