मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मालवा-निमाड़ में सस्ती घरेलू बिजली के लिए दी एक माह में 130 करोड़ की सब्सिडी
माह में 150 यूनिट तक घरेलू बिजली उपयोग पर मिलती है रियायत मालवा और निमाड़ के 31.78 लाख उपभोक्ता लाभान्वित मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मालवा-निमाड़ में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।
- माह में 150 यूनिट तक घरेलू बिजली उपयोग पर मिलती है रियायत
- मालवा और निमाड़ के 31.78 लाख उपभोक्ता लाभान्वित
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मालवा-निमाड़ में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को 30 दिन में 150 यूनिट बिजली की खपत होने पर प्रथम 100 यूनिट तक बिजली 1 रु. प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। पिछले बिल माह कंपनी क्षेत्र के 31 लाख 78 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है।
मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि ऊर्जामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आदेशानुसार पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 1 रु. यूनिट की दर से गृह ज्योति योजना के तहत प्राथमिकतापूर्वक बिजली प्रदाय की जा रही है। पिछले बिल माह में इंदौर जिले के सवा चार लाख से ज्यादा, उज्जैन, धार, जैसे अन्य बड़े जिले के सवा दो से ढाई लाख और अन्य जिलों के डेढ़ से दो लाख उपभोक्ताओं को 1 रु. यूनिट वाली सस्ती बिजली का लाभ मिला है। पिछले माह सस्ती बिजली को लेकर मप्र शासन के आदेशानुसार कंपनी ने 130 करोड़ की मदद दी है।
प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि इस योजना में 30 दिन में 150 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता पात्रता में आते हैं, इन्हें प्रथम 100 यूनिट तक बिजली 1 रु. प्रति यूनिट की दर से दी जाती है। शेष 50 यूनिट बिजली प्रचलित दर से उपलब्ध कराकर बिलिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 96 प्रतिशत उपभोक्ता और शहरी क्षेत्रों के 80 प्रतिशत तक उपभोक्ता 1 रु. प्रति यूनिट वाली इस योजना का पात्रतानुसार लाभ ले रहे हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ग्रीष्मकाल में इसके हितग्राहियों की संख्या खपत बढ़ने से कुछ कम हो जाती है, जबकि शीतकाल में घरेलू बिजली खपत अपेक्षाकृत घटने से योजना का लाभ लेने वालों संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 6 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 9 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले