देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

चंदन नगर पुलिस ने शराब दुकान पर डकैती को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 बदमाशों को धरदबोचा

शराब की दुकान पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना आरोपियों से चोरी की 04 स्कूटी कीमती लगभग 3 लाख रुपये की जब्त की गईं। इन्दौर के मशहूर 56 दुकान से चुराते थे एक्टिवा स्कूटी।

Abhishek Raghuvanshi19 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • शराब की दुकान पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना
  • आरोपियों से चोरी की 04 स्कूटी कीमती लगभग 3 लाख रुपये की जब्त की गईं।
  • इन्दौर के मशहूर 56 दुकान से चुराते थे एक्टिवा स्कूटी।

शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर ) श्री मनीष कपूरिया के द्वारा लूट/डकैती की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा इनमे लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन एवं अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री बी पी एस परिहार के द्वारा थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी एवं उनकी टीम को समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशो पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 18.11.2021 की दरमियानी रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चार पांच लोग नावदापंथ ब्रिज के नीचे नावदापंथ स्थित शराब की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल में पहुंच कर आड़ में छिपकर देखा गया तो पांच व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे। उनके पास 03 स्कूटी खड़ी थीं तथा नावदापंथ वाइनशॉप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस फोर्स द्वारा दो टीमों में बंटकर एक साथ दबिश डाली और घेराबंदी कर कुल 05 आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए 05 आरोपियों से नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम 1- कुणाल पिता संजय वंशकार निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर 2-परेश पिता राजेश प्रजापत निवासी प्रजापत नगर इंदौर 3-आर्यन पिता ललित राठौर निवासी स्कीम नम्बर 71 इंदौर के होना बताया गया। इसके अलावा अन्य 2 आरोपी बाल अपचारी हैं । मौके पर आरोपियों से एक लोहे का चाकू, एक लोहे का फालिया व एक लोहे की रॉड, एक बांस का डंडा, लोहे की टामी, तीन मिर्ची के पैकेट मिले जिन्हें विधिवत जब्ती किया। बाद आरोपियों से उनके पास मिली तीन स्कूटी के कागजात के बारे में पूछते नहीं होना बताया। उसके बाद पाँचों आरोपियों को थाने लाया गया। आरोपियों से पूछताछ पर एक अन्य चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।

आरोपियों से मिलीं चारों स्कूटी 1. Mp09 UE 5388 एक लाल रंग की एक्टिवा जो कि दिनांक 25.12.2020 को 56 दुकान इन्दौर से चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 512/2020 धारा 379 भादवि का दर्ज हुआ था 2. Rj 27 SW 3816 ब्लैक एक्टिवा जो 56 दुकान से चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 458/2021 धारा 379 भादवि का दर्ज हुआ था 3. एक्सेस स्कूटी काले रंग की MP09 UX 5267 जो दिनांक 15.11.2021 को 56 दुकान से चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 586/2021 धारा 379 भादवि का दर्ज किया गया है 4. सिल्वर कलर की एक्टिवा MP20 SP6836 जो 56 दुकान से दिनांक 11.04.2021 को चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 229/2021 धारा 379 भादवि का दर्ज किया गया था चोरी की होना पाई गईं। आरोपियों से पूछताछ पर वारदात में अपनी पहिचान छुपाने के लिए स्कूटी का प्रयोग करते थे तथा आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके 56 दुकान से स्कूटी ही चोरी करते थे उक्त चारों स्कूटी तुकोगंज क्षेत्र के 56 दुकान से चोरी होना पाई गई जिनके संबंध में थाना तुकोगंज में चोरी के अपराध दर्ज होना पाए गए हैं।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उनि देवेन्द्र मिश्रा,प्रआर आरक्षक पंकज सांवरिया,प्रआर कमलेश चावड़ा, प्रआर अभिषेक पंवार व आरक्षक होतम सिंह,आरक्षक प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑