देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
उज्जैन 1 बार पढ़ी गई

सर्वोच्च न्यायाधिपति का “उज्जैन” में ‘रात्रि विश्राम’ क्यों टला , आखिर क्या है राज क्यो बड़े पदों पर आसीन लोग नही गुजारते है उज्जैन में रात?

निरुक्त भार्गव, उज्जैन - जिस ‘युग-युगीन’ उज्जयिनी में आकर भारतवर्ष के “वीवीआईपी” व्यक्ति स्वयं को धन्य मानते हैं, वो किस कारण यहां रात्रि विश्राम करने से बचते हैं?

Abhishek Raghuvanshi19 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निरुक्त भार्गव, उज्जैन – जिस ‘युग-युगीन’ उज्जयिनी में आकर भारतवर्ष के “वीवीआईपी” व्यक्ति स्वयं को धन्य मानते हैं, वो किस कारण यहां रात्रि विश्राम करने से बचते हैं? क्या इसके पीछे कोई तर्क है, कोई शास्त्रीय या शासकीय परम्परा है अथवा इसके पीछे कोई रहस्य छिपा है…?

18/11/2021 को उज्जैन में उस प्रसंग की चर्चा फिर से छिड़ गई जिसमें मान्यता है कि चूंकि महाकालेश्वर यहां के राजा हैं इसलिए शासन, प्रशासन वगैरह के शीर्षस्थ व्यक्ति शहर सीमा में रात्रि विश्राम नहीं किया करते! ताजा घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति यानी सीजेआई नुथालापति वेंकटा रमणा की गुरूवार को हुई उज्जैन यात्रा से जुड़ा है. उनके उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करने की एकाएक सूचना आते-ही प्रशासनिक क्षेत्रों सहित न्यायिक क्षेत्र में भी उक्त मान्यता को लेकर चर्चा फिर से गर्म हो गई!

सीजेआई का जो मूल कार्यक्रम था, उसके मुताबिक गुरूवार को उनको सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचना था और फिर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करके रात्रि विश्राम यहीं करना था. उनके स्टे के लिए क्षिप्रा नदी के दूसरी तरफ बनी एक निजी होटल में इंतज़ाम किए गए थे. वे समय पर यहां पहुंच भी गए और महाकालेश्वर मंदिर की संध्या आरती में शरीक भी हुए. इसके बाद वे सपत्नीक हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर भी गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे सीधे इंदौर रवाना हो गए. इस बीच, एक पुलिस अफसर ने पुष्टि की कि सीजेआई शुक्रवार की अलसुबह करीब 4 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा वापस उज्जैन आएंगे. वे महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती में शामिल होंगे और इसके बाद इंदौर लौट जाएंगे.

सीजेआई बनने के बाद मध्यप्रदेश में पहली बार आए वेंकटा रमणा की ये विशुद्ध धार्मिक यात्रा थी. शायद इसीलिए न्यायिक कार्य से जुड़े कई लोगों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों को भी काफी प्रयास करने के बावजूद उनसे सौजन्य मुलाकात का अवसर नहीं मिल पाया! मगर, उनका उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करने का निर्णय सभी को अचंभित कर गया! अनेकों लोगों के मन में प्रश्न कौंधने लग गए कि आखिर वे भरी ठण्ड में दो-दो बार महज 10 घंटे के अंतराल में उज्जैन की यात्रा क्यों करना चाहते हैं? पिछले दो दशक के दौरान मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों और राज्यपालों ने भी उज्जैन में रात्रि विश्राम करने से तौबा ही की है…!!!

इस बारे में प्रख्यात विद्वान डॉ मोहन गुप्त ने कहा कि वीवीआईपी लोग उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करते, ये सब फालतू की बात है. महाकालेश्वर राजा हैं ये तो सत्य है, लेकिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री वगैरह राजा नहीं हैं. प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू यहां सर्किट हाउस में ठहर चुके हैं. प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित उनके जैसी कई शख्सियतें उज्जैन में सर्किट हाउस में रात्रि में रुकी हैं. शायद इंदौर में सुविधाएं ज्यादा हैं, इसलिए ये लोग आजकल वापस लौट जाते हैं. लेकिन उज्जैन में ठहरने में कोई आपत्ति तो नहीं है…

वयोवृद्ध इतिहासविद डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित बताते हैं कि ये केवल एक अफवाह है जो एक बार चली तो चलती गई, अकारण! ऐसा कोई नियम नहीं है और न ही इस तरह का कोई प्रमाण उपलब्ध है. महाकवि कालिदास ने तो ‘रघुवंशम’ में उल्लेख किया है कि राजा का राजमहल महाकालेश्वर मंदिर के पास में स्थित था. मालूम नहीं उक्त तरह की परम्परा कहां से चालू हो गई? उज्जैन से जुड़ा ऐसा कोई शकुन या अपशकुन भी नहीं है…

प्रसिद्द ज्योतिर्विद पंडित आनंद शंकर व्यास के अनुसार ग्वालियर स्टेट के ज़माने में ये मान्यता जरूर थी कि स्टेट के राजा महाकाल जी को उज्जैन का सम्राट मानते थे. एक राज्य में दो राजा नहीं रुकते थे, तो वे खुद नगर सीमा के बाहर ठहरा करते थे. ना मालूम वीवीआपीपी लोगों को कौन फीड-बेक दे देता है जो वे किसी भय की आशंका से उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करते…???

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 6 दिन पहलेउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल?Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 59 दिन पहलेउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादवIndoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 163 दिन पहलेबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहींIndoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 172 दिन पहलेउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाईIndoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 308 दिन पहलेइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दमIndoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 348 दिन पहलेअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाईIndoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 364 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 364 दिन पहले
TimeNewsUjjainUjjainउज्जैन से लौट रहे बाइक सवार कंटेनर में जा घुसे, एक की मौत 644 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है 659 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर पहुंची सीबीआरआई की टीम:मंदिर के प्राचीन और नए निर्माण की क्षमता की करेगी जांच 740 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainलड़की की ड्रेस में एटीएम में वारदात करने घुसे बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे… 744 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainपूर्व पार्षद और होटल कारोबारी गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई 744 दिन पहलेउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तकUjjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 802 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 802 दिन पहलेअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगायाUjjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 803 दिन पहले
TimeNewsUjjainUjjainतंत्र-मंत्र के चलते काट दी कुत्ते की टांग.. 823 दिन पहलेमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिलUjjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 824 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 824 दिन पहलेमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनायाUjjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 825 दिन पहलेनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहाUjjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 829 दिन पहलेपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेकUjjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 830 दिन पहलेसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजनUjjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 835 दिन पहलेहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दियाUjjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 837 दिन पहले
↑