मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे जल महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा के हनुवंतिया टापू में "जल महोत्सव" के छठवें संस्करण का 20 नवंबर 2021 को शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा के हनुवंतिया टापू में “जल महोत्सव” के छठवें संस्करण का 20 नवंबर 2021 को शुभारंभ करेंगे। पिछले वर्षों के पर्यटकों के उत्साह और रूझानों को देखते हुए इस वर्ष भी जल महोत्सव की अवधि को दो माह तक रखा गया है। यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि‘’जल महोत्सव’’ के दौरान लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्चर से सम्बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। महोत्सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।
टेन्ट सिटी
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों में सदैव अग्रणी रहा है। इसी श्रंखला में सनसेट डेज़र्ट कैम्प के साथ मिलकर इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में टेन्ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से पर्यटकों के लिए किया जा रहा है। टेन्ट सिटी में 104 लग्ज़री स्विस टेन्ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी।
कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा। पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, पर्यटकों को मास्क और सेनिटाइजर्स भी उपलब्ध कराये जायेंगे। साथ ही टेंट सिटी में विभिन्न स्थानों पर भी सेनीटाइजर स्टेंड लगाये जायेंगे।
हनुवंतिया टापू
“हनुवंतिया टापू” “इंदिरा सागर बांध” के तट पर स्थित एक अद्भुत और अविश्वसनीय पर्यटन स्थल है। इस गंतव्य को पर्यटकों से रू-ब-रू कराने के लिए पर्यटन विभाग ने एक रिसॉर्ट का निर्माण किया है। जल महोत्सव को आयोजित कर यात्रा, व्यापार, हितधारकों और संभावित निवेशकों को नए गंतव्य की सम्भावनाओं का अनुभव कराना और देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इंदिरा सागर डैम में समृद्ध जैव विविधता वाले हरे-भरे द्वीप जल मार्ग साधनों द्वारा आपस में सम्बद्ध हैं। जल महोत्सव को वर्ष-2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष-2015-16 के लिए नेशनल टूरिज्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 6 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 9 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले