अंबाला जेल से नाथूराम_गोडसे जी का अपने माता पिता को लिखा अंतिम पत्र…..
परम वन्दनीय माताजी व पिताजी अत्यंत विनम्रता से अंतिम प्रणाम! आपके आशीर्वाद विद्युत् सन्देश (टेलीग्राम) से मिल गए, आपने आज अपना स्वास्थ्य और वृद्धावस्था की स्थिति में यहाँ तक न आने की मेरी विनती मान ली, इससे मुझे बड़ा संतोष हुआ है।
परम वन्दनीय माताजी व पिताजी अत्यंत विनम्रता से अंतिम प्रणाम!
आपके आशीर्वाद विद्युत् सन्देश (टेलीग्राम) से मिल गए, आपने आज अपना स्वास्थ्य और वृद्धावस्था की स्थिति में यहाँ तक न आने की मेरी विनती मान ली, इससे मुझे बड़ा संतोष हुआ है।
आपके छाया चित्र मेरे पास हैं, उनका पूजन करके ही मैं ब्रह्म्मलीन हो जाऊँगा। लौकिक व्यवहार के कारण, आपको तो इस घटना से परम दुःख होगा, इसमें कोई भी संदेह नहीं है। लेकिन मैं यह पत्र किसी दुःख के आवेग से या दुःख की चर्चा के कारण नहीं लिख रहा हूँ। आप गीता के पाठक हैं। आपने पुराणों का भी अध्ययन किया है।
भगवान् श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश किया है और उसी भगवान् ने राजसूर्य यज्ञ पर युद्ध भूमि पर नहीं, शिशुपाल जैसे एक आर्य राजा का वध अपने सुदर्शन चक्र से किया है। कौन कह सकता है कि, श्रीकृष्ण ने पाप किया?
श्रीकृष्ण ने युद्ध में और दूसरी तरह से भी अनेक अहंकारी और प्रतिष्ठित लोगों की हत्या विश्व के कल्याण हेतु की है और गीता के उपदेश में अर्जुन को अपने बन्धु-बांधवों की हत्या करने के लिए बार-बार कहकर अंत में युद्ध के लिए प्रवृत्त किया है।
पाप और पुण्य मनुष्य की कृति में नहीं, मनुष्य के मन में होता है। दुष्टों को दान देना पुण्य नहीं समझा जाता, वह अधर्म है, एक सीता देवी के कारण रामायण की कथा बन गयी, एक द्रोपदी के कारण महाभारत के इतिहास का निर्माण हुआ।
सहस्त्रावधि स्त्रियों का शील-भ्रष्ट हो रहा था और करने वाले राक्षसों कि हर तरह से सहायता करने के यत्न कर रहे थे। ऐसी अवस्था में अपने प्राणों के भय से या जन- निंदा के डर से कुछ भी नहीं करना यह मुझसे सहन नहीं हुआ।
सहस्त्रावधि रमणियों के आशीर्वाद मेरे भी पीछे हैं, मेरा बलिदान मेरी प्रिय मातृभूमि के चरणों पर है। अपना एक कुटुंब अथवा कुछ कुटुम्बियों की दृष्टि में हानि अवश्य हो गयी है लेकिन मेरी दृष्टि के सामने छिन्न-विछिन्न मन्दिर, कटे हुए मस्तिष्कों की लाशें, बालकों की क्रूर हत्याएं, नारियों की विडंबना, हर घडी देखने में आती थी।
आततायी और अनाचारी लोगों को मिलने वाला सहारा तोडना मैंने अपना पवित्र ईशवरीय कर्तव्य समझा। मेरा मन शुद्ध, मेरी भावना अत्यत शुद्ध थी, कहने वाले लाख तरह से कहें तो भी मेरा मन एक क्षण के लिए भी अस्वस्थ नहीं हुआ। अगर संसार में कहीं स्वर्ग होगा, तो मेरा स्थान उसमे निश्चित है। उसकी प्राप्ति के वास्ते मुझे कोई विशेष प्रार्थना करने कि आवश्यकता नहीं है। अगर मोक्ष होगा तो मोक्ष की मनीषा मैं करता हूँ।
दया मांग कर, अपने जीवन की भीख माँगना मुझे ज़रा भी पसंद नहीं था और आज की सरकार को मेरा धन्यवाद कि उसने दया के रूप में मेरा वध नहीं किया, दया की भिक्षा से ज़िंदा रहना ही मैं असली मृत्यु समझता था।
मृत्यु दण्ड देने वालों में मुझे मारने की शक्ति नहीं, मेरा बलिदान मेरी मातृभूमि अत्यंत प्रेम से स्वीकार करेगी। मृत्यु मेरे सामने नहीं आई, मैं स्वयं मृत्यु के सामने खड़ा हो गया हूँ। मैं उसकी तरफ सहास्य वदन से देख रहा हूँ और वह भी मुझे एक मित्र के नाते हस्तांदोलन कर रही है।
“आपुले मरण पाहिले म्यां डोला।
जाहला तो सोहला अनुपमेव।”
जातस्य हि ध्रवो मृत्यु, ध्रुवं जन्म मृत्युस्य च।
तस्माद परिहार्येर्थे न त्वं शोचितुमहर्सी।। (भगवद्गीता)
गीता में तो जीवन और मृत्यु की समस्या का ही विवेचन श्लोक -श्लोक में भरा हुआ है। मृत्यु में ज्ञानी मनुष्य को शोक-विहल करने की शक्ति नहीं है। मेरे शरीर का नाश होगा, परन्तु मेरी आत्मा का नहीं।
“आसिंधु-सिन्धु भारतवर्ष पूरी तरह से स्वतंत्र कराने का मेरा ध्येय-स्वप्न मेरे शरीर की मृत्यु से मरना अशक्य है।”
अधिक लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है।
सरकार ने आपको मुझसे मिलने का अंतिम अवसर नहीं दिया। सरकार से किसी भी तरह की अपेक्षा नहीं रखते हुए, मुझे यह कहना पड़ेगा कि अपनी सरकार किस तरह से मानवता के तत्व को अपना रही है?
मेरे मित्रगण और चि. दत्ता गोविन्द, गोपाल आपको कभी भी अंतर नहीं देंगे। आपकी चि.अप्पा के साथ और बातचीत हो जायेगी, वह आपको सब वृत्त निवेदन करेगा।
जिस देश में लाखों मनुष्य हैं कि जिनके नेत्र से मेरे बलिदान के आंसू बहेंगे। वह लोग आपके दुःख में सहभागी हैं।
आप स्वयं को ईश्वर की निष्ठा के बल पर अवश्य संभालेंगे, इसमें तनिक भी संदेह नहीं।
अखंड भारत अमर रहे, वन्देमातरम!
आपके चरणों को सहस्त्रष: प्रणाम !!

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले