होटल बुकिंग के नाम पर फर्जी कार्ड तैयार कर ब्रोकर ने लगाया फाइव स्टार होटलों को चुना ठगी के मामले में अमित नामक अज्ञात व्यक्ति पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला मामला दर्ज
दरअसल मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर फाइव स्टार होटल रेडिसन सयाजी और अन्य होटलों पर ब्रोकर द्वारा बाहर से आने वाले टूरिस्ट को रुकवाने के नाम पर बैंकों के फर्जी क्रेडिट कार्ड से टूरिस्ट को रुकवा देता था इस बात की भनक तब लगी जब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट होटलों की मशीन पर स्वैप करने पर कार्ड फर्जी पाया गया जहां होटल मैनेजर की शिकायत पर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है फर्जी ईमेल आईडी और क्रेडिट कार्ड बना कर आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है बताया जा रहा है ब्रोकर अमित द्वारा बाहर से आने वाले टूरिस्टो को इन होटलों में ठहराया था फिलहाल पुलिस ईमेल आईडी और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश में जुटी है।
