जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए कई निर्णय इंदौर के राजेन्द्र नगर चौराहा से अन्नपूर्णा जाने वाले मार्ग पर बने ब्रिज पर अब वाहन चालकों को नही होगी परेशानी
इंदौर के राजेन्द्र नगर चौराहा से अन्नपूर्णा जाने वाले मार्ग पर बने ब्रिज पर अब वाहन चालकों को घूमकर आने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। यहाँ, डिवाइडर पर कट लगाया जाएगा।
इंदौर के राजेन्द्र नगर चौराहा से अन्नपूर्णा जाने वाले मार्ग पर बने ब्रिज पर अब वाहन चालकों को घूमकर आने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। यहाँ, डिवाइडर पर कट लगाया जाएगा। इसी तरह अब शहर में चलने वाले ई रिक्शा पर रूट लिखना अनिवार्य होगा। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिए गए।
सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर पवन जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सांसद लालवानी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पर्याप्त बल, संसाधन और उपकरणों की आवश्यकता के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे कि शासन को भेजा जा सके और आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। सांसद लालवानी ने बताया कि राजेन्द्र नगर चौराह से अन्नपुर्णा जाने वाले मार्ग पर बने ब्रिज पर नागरिकों को असुविधा हो रही है। उन्हें बहुत दूर जाकर वापस अन्नपूर्णा की ओर आना पड़ता है। बैठक में तय किया गया कि आवाजाही को बेहतर बनाने के लिये पुल के डिवाइडर पर कट लगाया जायेगा, साथ ही सिग्नल भी लगाया जायेगा।
इसी तरह बैठक में बताया गया कि देवगुराड़िया पर बेतरतीब तरीके से रेत के ट्रक खड़े होते है। बैठक में लालवानी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। इसके लिये निरंतर अभियान चलाया जाये। शहर में आवश्यकता के अनुसार स्पीड़ ब्रेकर बनाने के निर्देश भी दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे पर ऐसे ढ़ाबे जिन्होंने बीच रोड़ पर डिवाइडर पर कट लगा लिये है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाये।
कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यातायात को सुचारू बनाने के लिए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चयनित किए गए ब्लैक स्पॉट पर जो भी आवश्यक कार्य हो उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। यातायात संबंधी कार्य को प्राथमिकता दी जाये। बैठक में बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर, लौहा मण्डी, भंवरकुआ चौराहा, पंचकुईयां आदि क्षेत्रों में भारवाहक वाहनों के माल को लोड और अन लोड करने के लिये समय का निर्धारण किया जायेगा। इसके लिये संबंधित क्षेत्र के व्यापारियों से चर्चा कर समय तय करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि भंवरकुआ चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के संबंध में विश्वविद्यालय के साथ अंतिम दौर की चर्चा चल रही है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसी तरह शहर चौराहों के ऐसे पेट्रोल पम्प जो यातायात में बाधक है, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही राऊ गोल चौराहे पर यातायात सुचारू करने के लिये रोटरी की जगह सिग्नल लगाये जाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा के चौराहे पर ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। निर्देश दिये गये कि इस ब्रिज की डिजाइन के अनुसार रोटरी के संबंध में कार्रवाई की जाये। लवकुश चौराहे पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये आवश्यक सुधार कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि रोड निर्माण कार्य के दौरान जहां सिग्नल हटा दिये गये थे, वहां पुन: सिग्नल लगाये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि इधर-उधर रेत के ट्रक खड़े करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। बैठक में बताया गया कि ई-रिक्शा में रूट नम्बर लिखना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित रूट के अलावा अन्य मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल पाटीदार ने शहर के यातायात के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले