लोकल सर्किल का सर्वे:देश में कोविड प्रोटोकॉल ध्वस्त; दिवाली शॉपिंग, इवेंट्स पीक पर, सोशल डिस्टेंसिंग 50% घटी
दिवाली से पहले देश में जमकर शॉपिंग और भीड़ जुटाने वाले आयोजन चरम पर है। भारत के कई हिस्सों के लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि दिवाली के उत्सव में लोग सामाजिक दूरी, मास्क जैसे कोरोना प्रोटोकॉल भूल गए हैं।
दिवाली से पहले देश में जमकर शॉपिंग और भीड़ जुटाने वाले आयोजन चरम पर है। भारत के कई हिस्सों के लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि दिवाली के उत्सव में लोग सामाजिक दूरी, मास्क जैसे कोरोना प्रोटोकॉल भूल गए हैं। लोकल सर्किल ने यह पता लगाने के लिए व्यापक अध्ययन किया है कि त्योहारों के मौसम में लोग शहरों और जिलों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन कैसे कर रहे हैं।
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि देश में दिवाली शॉपिंग और इवेंट्स पीक पर पहुंच गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की पालना न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है> सर्वेक्षण को भारत के 366 जिलों में स्थित 39,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया मिली। सर्वे में शामिल 65% लोग पुरुष और 35% महिलाएं थीं। लोकल सर्किल के सर्वे के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के बिना सैकड़ों लोग अब निजी आयोजनों में मिल रहे हैं, एक साथ भोजन कर रहे हैं।
‘टीका लगवा लिया तो कोई खतरा नहीं’
जब इन लोगों से कोविड मानदंडों के बारे में पूछा गया, तो कई लोग ने कहा कि उन्होंने टीका लगवा लिया है। इसलिए उन्हें कोई खतरा नहीं है। यह सब ऐसे वक्त में हो रहा है जब डेल्टा कोरोनावायरस स्ट्रेन-एवाई 4.2 का एक नया सबवेरिएंट आ गया है। यह वायरस सात दिनों में छह राज्यों में पाया जा चुका है। 20 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
यह वेरिएंट यूके में एक महीने पहले पाया गया था और वहां के करीब 10% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में कोविड की तीसरी लहर की संभावना नहीं है, कुछ अन्य लोगों के लिए यह फरवरी-मार्च 2021 की याद दिलाता है जब भारत में दैनिक कोविड केस लोड 12,000 से कम हो गया था और लोग खूब यात्रा कर रहे थे।
मास्किंग और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के बारे में भूल गए थे। इसके बाद क्रूर तीसरी लहर थी जिससे रोज 4 लाख से अधिक मामले आ रहे थे। हालात इतने खराब हुए थे के हॉस्पिटलों में जगह नहीं बची थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दो व्यक्तियों के मास्क न पहनने और पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने से संक्रमण का 90% जोखिम है। यदि असंक्रमित व्यक्ति मास्क पहनता है तो जोखिम 30% तक कम हो जाता है।
सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल न के बराबर
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
- 3% लोगों ने कहा कि उनके इलाके में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं
- 96% लोगों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग एयरपोर्ट, स्टेशन और बसस्टैंड पर बिल्कुल प्रभावी नहीं है।
मास्क का पालन
- 2% ने कहा कि उनके इलाके में लोग मास्क लगा रहे हैं।
- 16% ने कहा कि एयरपोर्ट, स्टेशन और बस स्टैंड पर मास्क का नियम प्रभावी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले