विधायक शुक्ला के द्वारा 17 वार्डों में आयोजित की गई परिचर्चा में वक्ताओं ने बताई इंदिरा जी के जीवन की कहानी
इंदिरा नहीं वह दुर्गा थी, पूरे विश्व में भारत की ऊंचाई की प्रतिरूपा थी इंदौर । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी आपने जीवन काल में जीवन काल में मां दुर्गा के स्वरूप मे थी ।
इंदिरा नहीं वह दुर्गा थी, पूरे विश्व में भारत की ऊंचाई की प्रतिरूपा थी
इंदौर । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी आपने जीवन काल में जीवन काल में मां दुर्गा के स्वरूप मे थी । वह पूरे विश्व में भारत को ऊंचा स्थान और सम्मान दिलाने वाली महिला साबित हुई । उनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को पाया ।
यह विचार विभिन्न वक्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के 17 वार्डों में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में व्यक्त किए । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा इस परिचर्चा का आयोजन सभी 17 वार्डों में अलग-अलग स्थानों पर किया गया था । इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री विश्व के अलग-अलग देशों के दौरे पर इतने ज्यादा रहते हैं कि जब अपने देश में आते हैं तो अखबारों में खबर बनती है । जिसमें लिखा होता है कि अब प्रधानमंत्री 4 दिन अपने ही देश में रहेंगे । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने कार्यकाल के दौरान इस तरह विश्व के भ्रमण पर नहीं जाती थी लेकिन विश्व में उनके नाम की तूती बोला करती थी । उस समय पर इंदिरा जी के द्वारा जो काम किए गए वह काम पूरे विश्व के लिए दिशा देने वाले साबित हुए । अपने जीवन काल में इंदिरा जी ने प्रधानमंत्री के रूप में भारत का जो नेतृत्व किया , उस नेतृत्व ने पूरे विश्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाया था । इंदिरा जी का यह कार्यकाल इतिहास के पन्नों पर दर्ज है जिसे वर्तमान पीढ़ी को पढ़ने और समझने की जरूरत है । याद कीजिए 1971 का महायुद्ध । जब पाकिस्तान की सेना ने भारत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उस समय पूरे विश्व में भारत के शांति के संदेश को पहुंचाने के लिए इंदिरा जी ने इन सभी सैनिकों को माफ करने का ऐलान किया था । उस समय लोकसभा में विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि यह इंदिरा नहीं दुर्गा है ।

इस परिचर्चा में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा इंदिरा जी के जीवन काल की विभिन्न घटनाओं को रेखांकित करते हुए श्रोताओं को उन घटनाक्रमों की जानकारी दी । उन्होने बताया गया कि किस तरह जीवटता के साथ इंदिरा गांधी ने भारत का नेतृत्व किया था । श्रोता के रूप में मौजूद बहुत से युवाओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इंदिरा जी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए क्या किया गया । इन सभी परिचर्चा में वक्ताओं के उद्बोधन के पश्चात अंत में राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए देश की एकता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा एकता को तोड़ने वाले तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने का भी संकल्प लिया गया ।
इसमें प्रमुख रूप से प्रमोद द्विवेदी दीपू यादव अनिल शुक्ला प्रेम खड़ायता मजीत टुटेजा अनवर दस्तक मुबारिक मंसूरी मुकेश यादव शंकर नैनावा ठाकुर जितेंद्र सिंह सुनील परिहार पुष्कर पवार दप्रमोड जोशी दिलीप त्रिवेदी माखन चौधरी अमजद खान राजेश मेवाड़ा तपन शुक्ला विपिन गंगवाल महावीर जैन कमल गुप्ता योगेंद्र मौर्य मुन्ना ठाकुर प्रदीप दुबे संजय दुबे सुनील गोधा विजेंद्र चौहान प्रेम वर्मा विजय यादव चंद्रशेखर यादव सुषमा यादब नीलम श्रीवास्तव राजेश सांखला ज्वाला यादव शिव गुप्ता गुलरेज अली अद्दु खान लवेश जायसवल मदन यादव विजेंद्र यादव गौलु यादव रमेश बिंजवा सतीश बौरासी दयाल भत्कारे ओपी मिश्रा शुभम सावरिया कोमल सोनी राजेश भंडारी जीतू पाटिल सचिन दुबे दीपक गुर्जर अशोक जाट विपिन यादव अभिमन्यु शुक्ला बंटी ठाकुर शिवम यादव सर्वेश तिवारी जाकिर रंगरेज संतोष यादव जीतू साहू दीपक भूतिया आदि शामिल हुए ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले