निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, धुंए के गुबार के बीच बालकनी से गिरता दिखा एक शख्स
मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है।
मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमारत से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बालकनी से नीचे गिरा शख्स
निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आसपास की इमारत को खतरा
जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 28 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 66 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 416 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 488 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 648 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 791 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 791 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 792 दिन पहले