देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

विश्व प्रसिद्ध गौपालन संस्था के विवाद में फंसा प्रशासन , भोपाल-दिल्ली तक पहुंची बात, यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में अपनी विचारधारा, गौशाला और आत्मनिर्भरता के लिए प्रसिध्द संस्था के एक वैचारिक विवाद में फंसकर इंदौर जिला प्रशासन ने खुद मुसीबत मोल ले ली है।

Abhishek Raghuvanshi20 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में अपनी विचारधारा, गौशाला और आत्मनिर्भरता के लिए प्रसिध्द संस्था के एक वैचारिक विवाद में फंसकर इंदौर जिला प्रशासन ने खुद मुसीबत मोल ले ली है। मामले की शिकायत भोपाल, दिल्ली और हाइकोर्ट तक पहुंच गई है। यथास्थिति बनाए रखने के संकेत भी उच्चस्तर से सभी संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

इंदौर से करीब 20 किमी दूर कम्पेल के पास पिवडाए गांव में मानव चेतना विकास केंद्र MCVK के नाम से एक पंजीकृत संस्था है। सैंकडों गायों , गौ उत्पाद, जैविक कृषि के साथ आत्मनिर्भर ग्राम माडल के कारण इस संस्था में रहने-देखने दुनिया भर के लोग आते हैं। प्रसिध्द चिंतक-विचारक ए नागराज के मध्यस्थ दर्शन पर संचालित इस संस्था में लोगों का आना-जाना चलता रहता है।

पिछले दिनों यहां कोरोना काल में तब विवाद हुआ जब कुछ लोगों ने संस्था छोड़कर जाने की इच्छा जताई। किसी के जाने से किसी को आपत्ति नहीं थी लेकिन विवाद की जड़ कुछ जमीन और उसपर दूसरे के व्दारा किए गए विकास कार्य थे। अंतत: एक नोटरी शपथ-पत्र में दोनों पक्षों ने सहमति जताई और विवाद को आपस में हल कर लिया। इसमें संस्था के प्रमुख सदस्य अजय दायमा थे और जबकि संस्था को छोड़कर जाने वाले दूसरे पक्ष में संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, विनोद शर्मा,आनंद दम्मानी, हिमांशु पस्तगीया, रमेश चौधरी, सपन गोयल आदि शामिल हैं।

ताजा विवाद : प्रशासनिक हस्तक्षेप

दोनों पक्षों की आपस में बात होने के बाद ताजा विवाद तब शुरू जब खुडैल के पास एक जमीन पर एक महिला नायब तहसीलदार एक पक्ष विशेष का कब्जा कराने पहुंची। जबकि उसी जमीन पर बने मकान आदि का हिसाब किताब शपथ-पत्र के अनुसार देय होना बाकी था।
सोमवार 18 अक्टूबर को जब सारी प्रशासन दशहरा आदि निपटाकर दूसरे दिन होने वाली ईद के त्योहार में ला एंड आर्डर में लगा था तब नायब तहसीलदार अर्चना गुप्ता एक जेसीबी मशीन लेकर विवादित जमीन पर पहुंच गईं। मौके पर उन्होंने गैर विवादित सुशीला सिंह की जमीन पर बने गेट को जबरन खुलवाया और आसपास बने मकान आदि को गिराने की धमकी दी। गौशाला को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। इस सभी कार्यवाई के लिए उनके पास कोई आदेश आदि भी नहीं था।

इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष श्रीमती वर्षा दायमा ने बताया कि नायब तहसीलदार व्यक्तिगत रूप से आकर आखिर क्यों इस विवाद में हस्तक्षेप कर रहीं हैं। यदि वे प्रशासनिक अधिकारी के तहत आई हैं तो वांछित कागज और पूर्व सूचना दी जानी चाहिए। श्रीमती दायमा ने इस संबंध में जिला कलेक्टर मनीष सिंह और अन्य अधिकारियों को भी पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल-दिल्ली तक पहुंची शिकायत

मानव चेतना विकास केंद्र से जुड़े लोग देश भर में हैं और उनके व्दारा भोपाल में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय तक इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी के एक तरफा हस्तक्षेप की शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कार्यालय व्दारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑