देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 25 बार पढ़ी गई

12 घंटे में नाबालिग की हत्या का खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार , लसूडिय़ा इलाके में आपसी कहासुनी में मारें थे चाकू ,मृतक 15 दिन पहले ही मां के साथ आया था इंदौर

लसूडिय़ा में 15 साल के नाबालिग की हत्या का महज 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर लिया। हत्या में शामिल नाबालिग को कड़े प्रयास के बाद पुलिस ने पकड़ा।

Abhishek Raghuvanshi4 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लसूडिय़ा में 15 साल के नाबालिग की हत्या का महज 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर लिया। हत्या में शामिल नाबालिग को कड़े प्रयास के बाद पुलिस ने पकड़ा। आपसी कहासुनी के बाद मृतक ने थप्पड़ मारा तो चाकू से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

लसूडिय़ा इलाके में रविवार दोपहर 1 बजे लसूडिय़ा मोरी तालाब के पास कार्तिक (15) पिता हरिशंकर निवासी लसूडिय़ा मोरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसे साथी बाबू व दीपक ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। कार्तिक के परिजन भी जानकारी मिलने पर अस्पताल आए थे। यहां इलाज के दौरान कार्तिक की मौत हो गई। चाकूबाजी की जानकारी पर लसूडिय़ा पुलिस टीम जांच में जुट गई। रविवार को मंदिर जाने के लिए कार्तिक को बाबू घर से लेकर निकला था। लसूडिय़ा मोरी तालाब के पास उसे 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी मिला। उसने कार्तिक से कहां कि यहां रहना है तो रोज मुझसे मिलना होगा। कार्तिक ने इससे इंकार किया तो आरोपी ने उसे गाली दी तब गुस्से में कार्तिक ने उसे चांटा मार दिया। इसी के बाद आरोपी ने चाकू से सीने पर वार कर दिया। अचानक हमले से कार्तिक जमीन पर गिर गया। तब आरोपी वहां से भाग निकला था।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी, एएसपी राजेश रघुवंशी, सीएसपी राकेश गुप्ता के निर्देशन में टीआई लसूडिय़ा इंद्रमणि पटेल व टीम मामले की जांच में जुटी। नाबालिग आरोपी एक साल पहले तक लसूडिय़ा मोरी में ही रहता था। उसके रिश्तेदारों से पता चला कि अब वह अपनी मां के साथ खजराना इलाके में रहता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। पड़ोसियों से पता चला कि आरोपी की मां व नानी, बंगाली चौराहे के पास शंकुतला अस्पताल में काम करती है। पुलिस यहां आई तो अस्पताल वालों ने बताया दोनो की शिफ्ट रात 8 बजे शुरु होती है। तब पुलिस वहां लगी रही। रात 8.15 बजे नानी ड्यूटी पर आई। उनसे पूछताछ की तो वे कुछ जानकारी नहीं दे पाई लेकिन कुछ रिश्तेदारों के बारें में बताया। इन रिश्तेदारों के घर पुलिस गई। एक रिश्तेदार के घर दोपहर ३ बजे आरोपी व उसकी मां पहुंचे थे। उन्होंने पनाह नहीं दी तो दोनो चले गए। पूछताछ में पता चला कि विजय नगर में आरोपी का एक नाबालिग दोस्त रहता है उसे मामले की जानकारी हो सकती है।
नाबालिग दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने एक लोडिग़ रिक्शा के बारें में बताया। इसमें उसने आरोपी को जाते देखा था। रिक्शा की कोई जानकारी वह नहीं बता पाया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी, उसकी मां व लोडिग़ रिक्शा चालक का नंबर मिला। तीनो ही मोबाइल की आखिरी लोकेशन चंदन नगर इलाके में थी। पुलिस टीम ने तलाश शुरु की तो रात 9 बजे एक जगह लोडिग़ रिक्शा मिल गया। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने मालिक नईम शेख निवासी नयापीढा का पता निकाला। उसके घर भी ताला लगा था। नईम के रिश्तेदारों की तलाश की तो एक जगह उसकी पत्नी मिल गई। पहले तो वह कहने लगी कि पति से उसका विवाद है इसलिए रिश्तेदार के घर रहती है। काफी पूछताछ के बाद उसने बताया कि चंदन नगर में रशीद के घर पर नईम व नाबालिग आरोपी है। रशीद का घर बताने के दौरान भी वह गुमराह करती रही। इस बीच चंदन नगर पुलिस की मदद से पुलिस ने रशीद का घर ढूंढ निकाला। रशीद के घर तलाशी में नईम व नाबालिग आरोपी नहीं मिले। घत पर बने एक कमरे में बाहर से ताला देख पुलिस ने उसे खुलवाना चाहा, तब परिवार आनाकानी करने लगा। पुलिस के दबाव के बाद परिवार ने ताला खोला तो अंदर दोनो मिल गए। देर रात 4 बजे नाबालिग को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली।
पूछताछ में नाबालिग का कहना था कि गाली देने पर कार्तिक ने चांटा मारा तो उसने डराने के लिए चाकू मार दिया था। उसे नहीं पता था कि कार्तिक की मौत हो जाएगी। वह वाइटनर व पावडर का नशा करता है। चाकू उसने घर में अलमारी के नीचे छिपा दिया था। नईम के लोडिग़ रिक्शा में वह सामान उतारने व चढ़ाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस इस मीमले में अन्य लोगो की भूमिका की जांच कर रही है।

एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया कि 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। चाकूबाजी की घटना का पता चलने के बाद ही पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस जो जांच करती है वह गोपनीय होती है, लोगो को इस बारें में बताया नहीं जाता है। इसलिए कई बार लोगो को लगता है कि पुलिस को जानकारी ही नहीं है जबकि ऐसा नहीं होता। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम है कि आरोपी इतनी जल्दी पकड़ में आ गया।
15 दिन पहले आया था
कार्तिक का परिवार मूलत बीना का रहने वाला है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करत है। १५ दिन पहले ही कार्तिक अपनी मां व बहन के साथ इंदौर आया था। लसूडिय़ा मोरी में एक फैक्ट्री में बने क्वार्टर में परिवार रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती बाबू से हुई तो दोनो साथ रहने लगे।

इस कार्रवाई में टीआई इंद्रमणि पटेल, एसआई संजय विश्नोई, प्र. आर. देवेंद्र यादव, प्र. आर. विजेंद्र, आ. धनराज वाघेला, नरेश चौहान, चंदन नगर थाने के सिपाही अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑