देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

टिल्लू गैंग के सदस्य को मारने की प्लानिंग:गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के 4 शार्प शूटर को पुलिस ने किया अरेस्ट

हत्या की 15 वारदात कर चुके चार कुख्यात बदमाश पुलिस हिरासत में। स्पेशल सेल ने गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के चार शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। इन पर चार लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था।

Abhishek Raghuvanshi4 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्पेशल सेल ने गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के चार शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। इन पर चार लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से नौ पिस्टल, 123 राउंड जिंदा कारतूस और दो कार बरामद की हैं। इनके पकड़े जाने से बीस से ज्यादा हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट, वसूली, कार जैकिंग जैसे मामले सुलझाने का दावा किया गया है।

आरोपी अपने दुश्मन टिल्लू ताजपुरिया गैंग के महत्वपूर्ण सदस्य को मारने की प्लानिंग में थे, जो इनके पकड़े जाने से फेल हो गई। आरोपियों की पहचान झज्जर हरियाणा निवासी अनुज उर्फ मनोज, असौदा गांव निवासी हर्ष, हरियाणा निवासी सागर राणा व झज्जर हरियाणा निवासी सुमित के तौर पर हुई। पकड़े गए सभी आरोपी करीब हत्या की पंद्रह वारदात और तीस हत्या की कोशिश, लूटपाट जैसे मामलों में शामिल थे।

गोगी की हत्या का मास्टरमाइंड जितेन्द्र गोगी को क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर ले रखा है
पुलिस के मुताबिक एक दशक से ज्यादा वक्त से जितेन्द्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। गोगी गैंग ने काला जठेडी, लॉरेंस बिश्नोई, संपत नहरा, अशोक प्रधान, हाशिम बाबा आदि गैंग का साथ ले रखा है, वहीं टिल्लू गैंग को नीरज बवाना, सुनील राठी, नवीन बाली नासिर गैंग का साथ मिला हुआ है। रोहिणी कोर्ट में पिछले दिनों जितेन्द्र गोगी की हत्या के बाद से उसका गैंग विरोधी गैंग से बदला लेने की फिराक में लगा है। गोगी की हत्या का मास्टरमाइंड जितेन्द्र गोगी को क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर ले रखा है।

गोगी गैंग के दो बदमाश एक आई 10 कार को वहीं छोड़ भाग निकले
स्पेशल सेल के मुताबिक एक अक्टूबर को गोगी, लॉरेंस और अशोक प्रधान गैंग के प्रहलाद पुर या गांव खेरा में आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने प्रहलादपुर गांव में एक ग्रेल कलर की बैलेनो कार को चिन्हित किया। यह कार खेरा गांव की ओर चली। पुलिस उनके पीछे लग गई। मौका मिलते ही पुलिस टीम ने इनकी कार को रोक लिया।
बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, जिस पर उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी। इस सबके बाद भी पुलिस ने सभी चारों को काबू में कर लिया। हालांकि, इस बीच गोगी गैंग के दो बदमाश एक आई 10 कार को वहीं छोड़ भाग निकले। इनके खिलाफ स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की।
आरोपियों में अनुज के ऊपर दिल्ली पुलिस ने 2,20,000 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह जीटीबी हॉस्पिअल से कुलदीप उर्फ छज्जा काे पुलिस कस्टडी से भगाने के केस में शामिल था। आरोपी सागर राणा पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख का इनाम तय रखा था। हर्ष के ऊपर 75 हजार और सुमित पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। इन सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दस दिन के रिमांड पर लिया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 6 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 6 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 6 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 11 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 11 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑