देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूमने वाला आरोपी पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद।

शहर में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है।

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री आशुतोष बागरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय झोन- 03 जिला इन्दौर (पूर्व) शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जिला इन्दौर(पूर्व) श्री निहित उपाध्याय द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री पंकज द्विवेदी को निर्देश दिये गये।

इसी तारतम्य में कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को आज दिनांक 03.10.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति NTC कलाली ग्राऊण्ड में अपनी कमर में देशी कट्टा रखे हुए बेचने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर देखा तो बताये हुलिये का एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बन्दी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम उत्कर्ष उर्फ सन्नी पिता पंकज निगम उम्र 20 साल निवासी 1020 कबीट खेडी ब्रिज के नीचे थाना हीरा नगर इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी कट्टा मिला जिसके संबंध में लायसेंस का पूछते नही होना बताया जो अवैध होने से मौके पर ही जप्त किया गया। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया वापसी धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी से अन्य पूछताछ की जा रही है । आरोपी के विरुद्ध पूर्व के 03 अपराध पंजीबद्ध है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.पंकज द्विवेदी, प्रआर 205 भूपेन्द्र व आर.3071 संतोष तिवारी द्वारा बडी मेहनत एवं लगन से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती में सराहनीय कार्य किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी – उत्कर्ष उर्फ सन्नी पिता पंकज निगम उम्र 20 साल निवासी 1020 कबीट खेडी, ब्रिज के नीचे इन्दौर
बरामद मश्रुकाः- एक देशी कट्टा कीमती करीबन 3500/रुपये

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑