देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

महंगी शराब और गाड़ियों का शौकीन था सरकारी अधिकारी, फाइव स्टार होटल जैसा बना रखा था घर

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में काम-काज किस तरह होता है इसकी झलक तब मिली जब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने देवास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) के अधिकारी विजय दरयानी के इंदौर स्थिति आवास पर छापेमारी की।

Abhishek Raghuvanshi2 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में काम-काज किस तरह होता है इसकी झलक तब मिली जब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने देवास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) के अधिकारी विजय दरयानी के इंदौर स्थिति आवास पर छापेमारी की। इस छापेमारी में सामने आया है कि एक सामान्य वेतन वाला अधिकारी किस तरह आलीशान जिंदगी जी रहा था। दो दिन की कार्रवाई में ईओडब्ल्यू को दरयानी की अभी तक लगभग 10 करोड़ रुपये कीमत की चल और अचल संपत्तियों का पता चला है।

दरयानी ने इंदौर में एक चार चार मंजिला आलीशान मकान बनवा रखा था। इसके साथ ही उसे महंगी शराब और महंगी गाड़ियों का भी शौक था। ईओडब्ल्यू ने जांच में उसके घर से कई महंगी शराब की बोतलें जब्त की हैं। घर की छत पर उसने पार्टी करने के लिए अलग व्यवस्था कर रखी थी। नीते से शराब और बाकी सामान लाने के लिए ट्रॉली लगाई गई थी, जिससे नीचे से सीधे शराब छत पर पहुंच जाती थी। दरयानी के घर में ऐसी सुविधाएं देख ईओडब्ल्यू के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
इंदौर में विजय दरयानी का घरइंदौर में विजय दरयानी का घरइंदौर में विजय दरयानी का घर

विजय दरयानी का घर – फोटो : स्पेशल अरेंजमेंटदरयानी की आलीशान लाइफस्टायल का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उसका घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यहां तक कि घर में मौजूद नौकरों को देखकर अंजान आदमी इस घर को होटल समझने की भूल कर बैठे। चार मंजिला घर में आठ एसी, बाथरूम में जकूजी, टैरेस गार्डन और इस गार्डन में महंगे बोंसाई पौधे, दरयानी की जीवनशैली के बारे में स्पष्ट बताते हैं। जानकारी के अनुसार इस टैरेस गार्डन में लगे गए एक-एक गमले की कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक है। 

विजय दरयानी के घर पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी – फोटो : स्पेशल अरेंजमेंटईओडब्ल्यू के एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि दो दिन की जांच में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही 10 बैंक खातों के बारे में भी पता चला है। ईओडब्ल्यू की टीम उन बैंक खातों की जानकारी निकाल रही है। इसके अलावा रुपयों को रखने के लिए दरयानी ने बैंक खातों के साथ-साथ अपने घर में ही अपनी व्यवस्था भी कर रखी थी। उसकी अलमारी में एक लॉकर मिला है। इस लॉकर के अंदर एक और लॉक मिला है जिसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। 

विजय दरयानी के घर पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी – फोटो : स्पेशल अरेंजमेंटकरोड़ों की संपत्तियों के साथ-साथ दरयानी के घर से ईओडब्ल्यू ने कई सरकारी फाइलें भी बरामद की हैं। इसके अलावा यहां से कुछ अधिकारियों की सील भी मिली है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का अंदेशा है कि दरयानी घर में ही ये सील लगा देता था और कह देता था कि अधिकारी से बात हो चुकी है। माना जा रहा है कि अब इस मामले में कुछ और अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही दरयानी के भूमाफियाओं और बड़े निर्माताओं से संबंध की जांच भी शुरू कर दी गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑