लड़कियों के दलाल को इंदौर पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार : सूरत और मुंबई से लड़कियां लाकर करता था सप्लाई, 11 माह से तलाश कर रही थी एसआईटी, 10 हजार का इनाम भी घोषित था
बांग्लादेशी लड़कियों को सूरत और मुंबई से इंदौर लाकर देह व्यापार में धकेलने वाले फरार दालाल मुनीर उर्फ मुनीरउल को इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 11 माह से फरार था और एसआईटी को उसकी तलाश थी।
बांग्लादेशी लड़कियों को सूरत और मुंबई से इंदौर लाकर देह व्यापार में धकेलने वाले फरार दालाल मुनीर उर्फ मुनीरउल को इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 11 माह से फरार था और एसआईटी को उसकी तलाश थी। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मुनीर शादी के बहाने बांग्लादेश के गांवों से लड़कियों को भारत लाता था। बाद में उन्हें देह व्यापार में उतार देता था। जो लड़कियां इस काम के लिए राजी नहीं होती थीं, उन्हें मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार विजयनगर थाने की एसआईटी को 11 माह से फरार मुनीर की लोकेशन सूरत के आसपास मिली थी। इस पर पुलिस की एक टीम ने सप्ताह भर से सूरत में ही डेरा डाल रखा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बुधवार-गुरुवार रात आरोपी मुनीर को पकड़ लिया गया।
तब पुलिस के दबिश देने से पहले ही फरार हो गया था आरोपी
11 माह पहले टीआई तहजीब काजी और उनकी टीम ने लसूड़िया और विजय नगर क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाकर देह व्यापारी के संदिग्ध ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में देह व्यापार में लिप्त बांग्लादेश की 15 लड़कियों को पकड़ गया था। इन लड़कियों को बांग्लादेश से यहां लाकर देह व्यापार करवाने के आरोप में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन आमरीन व अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। उस समय आरोपी मुनीर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया था। फरार होने के बाद आरोपी ने कई स्थानों पर फरारी काटी। इस दौरान वह अपने मोबाइल की सिम बार-बार बदलता रहता था। पुलिस से बचने के लिए वह कॉल करने के लिए एक एप का उपयोग करता था।
खुद भी बांग्लादेश से आया है, भारतीय पहचान पत्र बनवा लिया
पुलिस पूछताछ में मुनीर ने पहले बताया था कि वह मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जब उसके मोबाइल की जांच की तो इंटरनेट एप ईमो पर घंटी बजने लगी। टीआइ ने काॅल उठाया तो उसकी मां से बात हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर मुनीर ने बताया कि वह खुद भी बांग्लादेश से आया है और उसने भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए हैं। उसने बांग्लादेश के दलाल बख्तियार व शबाना के नाम बताए जो बीएसएफ को चकमा देकर भारतीय सीमा में लड़कियों की एंट्री करवाते हैं। पिछले दिनों शेल्टर होम से जो लड़कियां भागी थीं उसमें भी मुनीर का हाथ है। तीन लड़कियों को राजस्थान, मुंबई और सूरत के दलालों के पास भेज चुका है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले