ऑनलाइन पेमेंट से आए गिरफ्त में : किराए पर 10 लाख रुपए के कैमरे लिए और हो गए फरार, उसी कैमरे से गोवा में कपल का फोटो शूट किया, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
किराए पर कैमरा लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोपाल के रहने वाले इन आरोपियों ने इंदौर से लगभग 10 लाख रुपए कीमत के कैमरे किराए पर लिए थे और फरार हो गए थे।
किराए पर कैमरा लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोपाल के रहने वाले इन आरोपियों ने इंदौर से लगभग 10 लाख रुपए कीमत के कैमरे किराए पर लिए थे और फरार हो गए थे। बाद में आरोपियों ने इसी कैमरे से गोवा में एक कपल का फोटो शूट भी किया था। छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार भीकनगांव के रहने वाले सिद्दार्थ धनगर ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि कुछ लोगों ने उससे शूटिंग करने के लिए कैमरे लिए और फरार हो गए।
इस पर विवेचना के बाद पुलिस ने सौरभ पिता पर्वत कुशवाह (21) निवासी पुरुषोतम नगर (भोपाल), विक्रम पिता राजेंद्र रैकवार (28) निवासी शहीद नगर (भोपाल) और अनिकेत पिता विक्रम सिंह कटियार (22) निवासी गायत्री नगर (गंजबासौदा, विदिशा) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए कीमत के कैमरे जब्त किए गए है। तीनो आरोपी इन कैमरे से 24 सिंतबर को गोवा में एक कपल का फोटो शूट कर 26 सिंतबर को वापस लौटे थे।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
फरियादी ने पुलिस को बताया था कि वह फोटो शूट व इवेंट के लिए कैमरे किराए पर देने का काम करता है। आरोपी सौरभ, विक्रम, अनिकेत पेशे से फोटोग्राफर है और कैमरे किराए पर लेकर फोटोशूट करते है। इन्होंने योजना बनाई कि फोटोशूट के बहाने कैमरे लेकर गायब हो जाएंगे फिर उन्हें कैमरे किराए पर लेकर काम करने की आवश्यक्ता नहीं होगी।
इसी योजना के तहत आरोपी अनिकेत ने सिद्धार्थ से कैमरे किराए पर लेने के लिए संपर्क किया। उसने बताया था कि उन्हें इंदौर में एक फोटो शूट करना है। बात होने के बाद 22 सिंतबर को सिद्दार्थ का कर्मचारी शैलेंद्र धनगर कैमरे लेकर इंदौर पहुंचा।
भोपाल से आरोपी सौरभ व अनिकेत भी इंदौर आ गए। ये तीनो सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में महावीर लॉज में रुके। रात में तीनो ने लॉज में शराब पी। इसके बाद कर्मचारी शैलेंद्र को खाना खिलाने के लिए सौरभ पास के एक होटल में ले गया। जबकि अनिकेत बहाने से लॉज में ही रुक गया।
दोनो के जाने के बाद अनिकेत ने सभी कैमरे बैग में पैक किए और रिक्शा लेकर वहां से चला गया। उसने फोन कर सौरभ को कैमरे ले जाने की जानकारी दी। इस पर सौरभ ने होटल में खाना ऑर्डर कर पेमेंट किया और बहाने से वहां से बाहर निकल गया।
इसके बाद आरोपी सौरभ व अनिकेत सीधे भोपाल आ गए। वहीं होटल खाना खाकर जब शैलेंद्र लॉज पहुंचा तो सभी कैमरे गायब थे। अनिकेत का फोन भी बंद आ रहा था। तब उसने सिद्धार्थ को घटना की जानकारी दी। सिद्धार्थ ने इंदौर आकर छोटी ग्वालटोली पुलिस को मामले की शिकायत की।
आरोपी ने खाने का पेमेंट ई-वॉलेट से किया, इसी से आए पकड़ में
होटल में खाने का पेमेंट आरोपी सौरभ ने अपने ई वॉलेट से ऑनलाइन किया था। इसका नंबर पुलिस ने हासिल किया और सौरभ को धर दबोचा। उसकी निशादेही पर विक्रम को भी पकड़ लिया गया। अनिकेत को पता चल गया था कि सौरभ व विक्रम को पुलिस ने पकड़ लिया है तो उसने एक कैब बुक की और अपना सारा सामान लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ कर आरोपी अनिकेत को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले