देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

टैंकरों में एक विशेष कंपार्टमेंट बनाकर, पेट्रोल/डीजल की चोरी करने वाला, माफियाओं का संगठित गिरोह, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस द्वारा लगभग एक करोड़ 40 लाख कीमत के 07 टैंकर किए जप्त।

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पुलिस द्वारा लगभग एक करोड़ 40 लाख कीमत के 07 टैंकर किए जप्त।
  • आरोपीगण टैंकर में एक चोरी का कंपार्टमेंट बनाकर, प्रतिदिन लाखों एवं महीने में करोड़ों रूपए का लगाते थे, पेट्रोल पंप मालिकों को चूना
  • पुलिस द्वारा टैंकर मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर, टैंकर में चोरी के लिए विशेष कंपार्टमेंट बनाने वाले सहित, चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

प्रदेश मे संगठित आपराधियो के खिलाफ चल रहे एंटी माफिया अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने पेट्रोल/डीजल के परिवहन के दौरान टैंकरों के माध्यम से करोड़ों रुपए मूल्य की पेट्रोल/ डीजल की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना खुडैल को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ पेट्रोल डीजल के टैंकर उनमें एक विशेष चोरी का कंपार्टमेंट बनाकर, एक संगठित गिरोह का संचालन कर पेट्रोल पंप मालिकों को चूना लगा रहे हैं।

उक्त संगठित गिरोह की जानकारी प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इंदौरश्री हरिनारायणाचारी मिश्र व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचन्द्र जैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोत व उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय वाजपेयी के नेतृत्व पुलिस थाना खुडैल की एक टीम को इस प्रकार के टैंकर की गिरोह जांच हेतु लगाया गया l

पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कम्पेल रोड पर प्रतीक पेट्रोल पम्प के पास मैन रोड से टैंकर क्र . MP45H1055 को रोककर चैक किया तो पाया गया कि मुखबीर सूचना मुताबिक टैंकर के तीन पार्टीशन मे से बीच के पार्टीशन मे एक छोटा कम्पार्टमेंट करीब 250 लीटर क्षमता का बना हुआ है । जो एक वाल के जरिये खोला व बन्द किया जाता है । वाल को चलाने के लिए लोहे की एक चाबी है । ये लोग डिपो मे टैंकर को भरते समय वाल खुला रहता है और डीजल उसके क्षमता अनुसार उसके चोर कम्पार्टमेंट मे भर जाता है तथा फिर चाबी से वाल बंद कर दिया जाता है । और जब यह पेट्रोल पम्प पर टैंकर को खाली करते समय उक्त चोर कम्पार्टमेंट को बंद कर देते थे, जिससे डीजल टैकर मे रह जाता था जो बाद मै टेंकर से कैन मे खाली कर टैंकर चालक व मालिक डीजल की चोरी कर तथा स्वयं लाभ प्राप्त कर पेट्रोल पम्प मालिक को हानि पहुचाकर उसके साथ धोखाधडी कर रहे है थे। इस पर तत्काल प्रतीक पेट्रोल पम्प पर चैक करते मैनेजर द्वारा चैक कर 208 लीटर डीजल कम प्राप्त होना लेख कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त टैंकर MP45H1055 तथा उसके सवार ( 1 ) चालक – दिलीप पिता बहादुर केलकर उम्र 32 साल निवासी मानकपुर थाना कानड तह . जिला आगर मालवा, ( 2 ) कन्डेक्टर अजय पिता बहादुर केलकर उम्र 18 साल निवासी मानकपुर थाना कानड तह . जिला आगर मालवा, ( 3 ) संचालक – पिन्टू पिता जूगलसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम सतवाडा थाना भीकनगांव जिला खरगोन हाल पता महादेव सहारा मांगलिया थाना क्षिप्रा जिला इन्दौर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि टैंकर मे चोर कम्पार्टमेंट देवास नाका पर चन्द्रशेखर नरवरिया से करीब 6 माह पूर्व 35 हजार रुपये देकर तैयार कराया था । पुलिस द्वारा चोर कंपार्टमेंट बनाने वाले चन्द्रशेखर नरवरिया को भी पकड़ा गया है।

ये लोग प्रत्येक ट्रिप मे कम से कम 100 से 200 लीटर डीजल/पेट्रोल की चोरी कर पेट्रोल पम्प मालिक के साथ धोखाधडी करते है, ऐसे कई टैंकरों के होने की जानकारी प्राप्त हुई है इस प्रकार यह है प्रतिमाह करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे थे। सम्पूर्ण जाँच से थाना खुडैल पर अपराध धारा 420,379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर टैंकर MP4541055 मय चालक दीलीप केलकर, कन्डेक्टर अजय केलकर व संचालक पिन्दु राठौर के कब्जे से जप्त कर तथा चोर कम्पार्टमेंट बनाने वाले चन्द्रशेखर नरवरिया को भी अभिरक्षा में लिया गया हैं, जिसने भी आरोप स्वीकार करीब 10 टेंकरो मे इस प्रकार से चोर कम्पार्टमेंट निर्माण करना बताया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे 07 टेंकर पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे लिये गये है । तथा अन्य की भी चैकिंग की जा रही है । पूछताछ की जा रही है जिसमें और खुलासा होने की संभावना है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महेन्द्रसिंह भदौरिया थाना प्रभारी खुडैल , उप निरीक्षक कृष्णा पदमाकर , उनि विक्रमसिंह सोलंकी , सउनि सुरेश पवार , आर 4154 दिनेश यादव , आर 3103 पारस चौधरी , आर 3861 प्रवीण , आर 2453 नवीन व सैनिक सौदान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑