बीती रात इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। यह सभी लोग बालाजी ढाबे पर काम करने वाले थे और रात को मैनेजर के साथ स्विफ्ट कार से बड़गोंदा जा रहे थे। रास्ते मे भेरूबाबा मंदिर के पास इनकी कार पुलिया से टकराकर पलटी खाई ओर पुलिया के अंदर जा गिरी जिससे मोके ओर ही 3 लोगो ने दम तोड़ दिया । घटना की जानकारी लगते ही बड़गोदा पुलिस मौके ओर पहुँची ओर कार में सवार सभी लोगो को बाहर निकाला जिसमे घायलों को 108 से इंदौर के my अस्पताल रेफर किया
