
निरंजनपुर में रहने वाले 15 वर्षीय अर्पित चौधरी ने रविवार रात मामा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लसूड़या थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। अर्पित महू का रहने वाला है और यहां अपने मामा कन्हैया के घर रहकर पढ़ाई कर रह रहा था। सुबह मामा ने अर्पित के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
