देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 4 बार पढ़ी गई

मध्य प्रदेश का ग्रोथ इंजन बनेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और चंबल एक्सप्रेस वे: श्री नितिन गडकरी

दोनों हाइवेज से मध्य प्रदेश को मिलेगी विकास की नई रफ्तार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे और चंबल एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के ग्रोथ इंजन बनेंगे। दोनों हाइवेज से मध्य प्रदेश के विकास की नई रफ्तार मिलेगी।

Abhishek Raghuvanshi17 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • दोनों हाइवेज से मध्य प्रदेश को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे और चंबल एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के ग्रोथ इंजन बनेंगे। दोनों हाइवेज से मध्य प्रदेश के विकास की नई रफ्तार मिलेगी। इनसे रोजगार के बहुत सारे नए अवसर सृजित होंगे। यह बात केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतलाम के जावरा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के निर्माण कार्यों की प्रगति के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस हाइवे है। इसकी लंबाई 1350 किमी है और यह दूरी हम लगभग साढ़े 12 घंटे में पूरी कर सकते हैं। इस हाइवे में 320 मिलियन लीटर ईंधन की खपत कम होगी। आप समझ सकते हैं कि पर्यावरण की दृष्टि से भी यह कितना महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश में लगभग साढ़े 8 हजार करोड़ की लागत से 8 लेन का मार्ग बन रहा है, वैसे यह 12 लेन का है। फर्स्ट फेज में 8 लेन का बनेगा और दूसरे फेज में जब ट्रैफिक बढ़ेगा तो 12 लेन का बनाएंगे। मध्य प्रदेश में 106 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है, जिसके लिए निर्माण में लगी टीम बधाई की पात्र है। श्री गडकरी ने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। यहाँ के हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट, किसानी, बागवानी को भी बहुत बड़ा बाजार मिलेगा। बाकी बचे 139 किलोमीटर का काम नंवबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस एक्प्रेस वे को मालवा से कनेक्टिविटी देने के लिए 143 किलोमीटर का 4 लेन मार्ग भी बनाया जाएगा, जो इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर और गरोठ तक जाएगा।
श्री गडकरी ने रतलाम को बड़ी सौगात देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रतलाम, दिल्ली, मुम्बई का मेंन सेन्टर है। एक्सप्रेस वे से लगी भूमि पर मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से बड़ा लोगिस्टिक हब और इंडस्ट्रियल डिवेलपमेन्ट की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि रतलाम को इससे निश्चित बहुत आर्थिक लाभ का अवसर मिलते रहेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे बनने से रतलाम और झाबुआ बहुत संपन्न और समृद्ध बनेगा और यहां के गांव, गरीब, मजदूर और किसानों का कल्याण होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
श्री गडकरी ने कहा कि दूसरा एक्सप्रेस वे अटल एक्सप्रेस वे है, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पिछड़े इलाकों से होकर गुजरेगा। इससे इन क्षेत्रों के विकास के लिए नई गति मिलेगी। करीब साढ़े 8 हजार करोड़ को इस एक्सप्रेस को भारत माला में शामिल कर लिया गया है। 403 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे का 313 किलोमीटर का मार्ग मध्य प्रदेश में पड़ेगा। इस एक्सप्रेस में लॉजिस्टिक पार्क, औद्योगिक केंद्र, कृषि उत्पादन केंद्र, खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, शिक्षा केंद्र और मनोरंज केंद्र भी प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों हाइवेज मध्य प्रदेश के ग्रोथ इंजन बनेंगे और इससे लोगों का बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेंगे। यहां पर बने रोड की क्वॉलिटी अच्छी है और यही क्वॉलिटी मेंटेन की जाएगी। हमने यह काम क्वॉलिटी के साथ किया है।
कार्यक्रम में मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, झाबुआ-रतलाम सांसद श्री गुमान सिंह, उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया ,प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओम प्रकाश सकलेचा स्थानोय विधायक सहित बहुत से जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 3 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 3 घंटे पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 4 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 4 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 4 घंटे पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 4 घंटे पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 4 घंटे पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 2 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले
↑