देश की बात, आपके शहर से
होटल प्रबंधन द्वारा आदेश पालन नही करर्ने पर प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर किया होटल को सील
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

होटल प्रबंधन द्वारा आदेश पालन नही करर्ने पर प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर किया होटल को सील

देश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास खुफिया एजेंसियों से लेकर सरकार तक कर रही है और इसी का परिणाम है कि हाल ही में हाल में यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियो को गिरफ्तार किया है जो कि देश मे बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से कोहराम मचाने को तैयार थे।

Abhishek Raghuvanshi16 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास खुफिया एजेंसियों से लेकर सरकार तक कर रही है और इसी का परिणाम है कि हाल ही में हाल में यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियो को गिरफ्तार किया है जो कि देश मे बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से कोहराम मचाने को तैयार थे। ऐसे में देश भर की पुलिस और सभी राज्यो को अलर्ट भी किया गया है कि चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाए। वही इंदौर के एक होटल एंड रिसॉर्ट प्रबंधन को इन मामलों से कोई सरोकार नही है और इसी का परिणाम है कि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर पुलिस और प्रशासन ने होटल एंड रिसॉर्ट को सील कर दिया।

दरअसल, देश के अलग – अलग हिस्सों में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है बावजूद इसके इंदौर के राउ थाना क्षेत्र के पुण्य होटल एंड रिसॉर्ट की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसे पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चूक मान रहा है और होटल प्रबंधन की लापरवाही पर पुलिस व प्रशासन ने तुरंत एक्शन भी लिया है।
बता दे कि राउ थाना क्षेत्र में स्थित पुण्य होटल एंड रिसॉर्ट में बिना कोई जानकारी दिए सैंकड़ो लोग रुके हुए थे और होटल प्रबंधन ने एक भी शख्स की जानकारी न तो अपने रजिस्टर में ली थी और ना ही उसने नजदीकी थाने पर एक साथ इतने लोगो के रुके होने की कोई जानकारी दी थी। इसके बाद जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मुखबिर तंत्र के जरिये लगी तो प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पूरे होटल को खाली कराया और होटल को सील भी कर दिया। पहले ही कोविड प्रोटोकॉल के चलते इतने लोगो के एक साथ रहने की मनाही ऊपर से देश पर मंडराते आतंकी खतरे को देखते हुए पुलिस व प्रशासन को बड़ी कार्रवाई को आज सुबह अंजाम देना जरूरी था। हालांकि, बाद में पुण्य होटल में रुके लोगो की जानकारी भी ली गई लेकिन तब तक होटल प्रबंधन की ओर से देरी हो चुकी थी।

बता दे कि इन दिनों इंदौर पुलिस अलर्ट पर है और इसी का परिणाम ये कार्रवाई है। राउ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल पुण्य एंड रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में लोग रुके है और होटल प्रबंधन द्वारा कलेक्टर द्वारा दिये गए आदेश के मुताबिक थाने पर सूचना देने की अनिवार्यता का पालन नही किया गया। पुलिस ने बताया होटल द्वारा न तो सूचना दी गई और ना ही लोगो का रिकॉर्ड मेंटेन किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की और प्रशासन ने होटल को सील कर दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 3 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 3 घंटे पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 3 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 3 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 3 घंटे पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 3 घंटे पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 3 घंटे पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 2 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले
↑