
डीआइजी की फटकार के बाद लसूड़िया थाना पुलिस क्षेत्र की होटल- लॉज में छानबीन करने पहुंची। कुछ होटलों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलें। बाणगंगा थाना क्षेत्र का बदमाश प्रशांत जायसवाल तो चाकू लेकर ठहरा हुआ था। रूम में उसकी प्रेमिका भी ठहरी हुई थी। पुलिस उसे ले जाने लगी तो प्रेमिका गले लगकर रोने लगी। उसने पुलिसवालों से कहा कि मुझे भी जेल ले चलो।
लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक जांच के लिए अलग-अलग दल बनाए थे। एक टीम को होटल और ढाबों की जांच के लिए रवाना किया था। दूसरा दल निरंजनपुर स्थित होटलों की जांच करने गया। यहां मरीमाता निवासी प्रशांत पुत्र सुभाष जायसवाल भी ठहरा हुआ था। पुलिस ने बाणगंगा थाना से रिकॉर्ड की जानकारी मांगी तो पता चला प्रशांत पर कई आपराधिक मामलें दर्ज है।
तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू भी मिल गया। युवती ने बताया कि वह कुम्हारखाड़ी में रहती है और प्रशांत से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस वाले उसे थाने ले जाने लगे तो युवती ने पकड़ लिया। पुलिस वालों से छोड़ने की गुहार लगाई। रोते हुए बोली मुझे भी जेल ले चलों। मेरे कारण प्रशांत पुलिस ने पकड़ा है। मैं ही मिलने के लिए जिद कर रही थी।
यात्रियों की जानकारी छुपाई, होटल मैनेजर-मालिकों पर केस
भंवरकुआं थाना पुलिस ने भी होटलों में चैकिंग अभियान चलाया। बुधवार रात होटल 25 अवर्स पर छापा मारा। होटल में यात्री तो ठहरें थे लेकिन उनकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक संचालक मनदीपसिंह भाटिया, लवदीप भाटिया और मैनेजर संजय मिश्रा के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया।
