भंवर कुआं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़ाया आरोपियों ने कई थाना क्षेत्रों में वारदातें करना कबूली है इसके साथ ही आरोपियों से 15 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य मशरूका बरामद किया है।।
भँवरकुआं थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आरटीओ रोड स्थित आरके पैट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे आरोपी रोहित भालसे, तरुण सिन्दे, रोहित चौकसे और कान्हा उर्फ आकाश को मौके पर रंगे हाथो पकड़ा गया । इनका एक साथी नवल मौके 1 से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके से आरोपियान के कब्जे से डकैती करने के लिये लाये गये हथियार चाकू , तलवार एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकले जप्त की गई है । | आरोपियों से पूछताछ करने पर, उनके द्वारा थाना संयोगितागंज क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक मकान में नकबजनी कर सोने चांदी के आभूषण चोरी करना तथा इन्दौर शहर में विभिन्न स्थानो से मोबाईल फोन छिनने की घटना करना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उनके कब्जे से चोरी के सोने चांदी आभूषण कीमती करीब 15 लाख रुपये के तथा विभिन्न स्थानो से लूटे गये करीब 14 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
पकड़े गए बदमाश है शातिर नकबजन, जिन्होने इन्दौर शहर के थाना संयोगितागंज , जूनी इन्दौर , आजाद नगर , तेजाजी नगर , राजेन्द्र नगर अन्नपूर्णा क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया हैं। आरोपीयो से भँवरकुआं एवं शहर में की गई अन्य घटनाओ के संबंध मे भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है , जिससे अन्य घटनाओ के खुलासा होने की भी प्रबल संभावना है।
