कोविड में माता-पिता को खोने वाले 125 से ज़्यादा बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस की व्यवस्था, सांसद शंकर लालवानी के प्रयास से मिली कामयाबी
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बड़ी पहलसांसद ने बच्चों की शिक्षा ना रुके ये संकल्प लिया थाज़रुरतमंदों को नौकरी की व्यवस्था भी करेंगे सांसद लालवानीबहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण भी देंगेसांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी की मुहिम सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और कोविड में अभिभावक को खोने वाले 125 से ज़्यादा बच्चों की कॉलेज फीस का इंतज़ाम किया गया।
- आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बड़ी पहल
- सांसद ने बच्चों की शिक्षा ना रुके ये संकल्प लिया था
- ज़रुरतमंदों को नौकरी की व्यवस्था भी करेंगे सांसद लालवानी
- बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण भी देंगे
- सांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी की मुहिम
सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और कोविड में अभिभावक को खोने वाले 125 से ज़्यादा बच्चों की कॉलेज फीस का इंतज़ाम किया गया। प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सर्टिफिकेट एवं चेक का वितरण किया। सांसद लालवानी के प्रयासों से अब तक करीब 2.10 करोड़ रु से ज़्यादा की फीस का इंतज़ाम किया गया है।
इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने बेहद भावुक होते हुए कई किस्से सुनाए। सांसद लालवानी ने कहा कि कोविड में जिन्होंने अपने माता, पिता या परिवार के किसी सदस्य को खोया है उनकी पीड़ा का अंदाज़ लगाना मुश्किल है। एक तरफ आप भावनात्मक रुप से टूट जाते हैं तो दूसरी तरफ भविष्य की चिंता होती है। इसलिए हमने स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के लिए ये कदम उठाया।
सांसद शंकर लालवानी ने कोविड में जान गंवाने वालों को श्रध्दांजलि दी और कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार शिक्षा ही है।
इसलिए जब कोविड में अभिभावकों को गंवाने वाले बच्चों की शिक्षा का सवाल आया तो उन्होंने प्रण किया था कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनसे लगातार काम करने की प्रेरणा मिलती है।
सांसद लालवानी ने कहा कि हम जल्द ही नौकरी करने की इच्छुक माताओं-बहनों के लिए उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सांसद लालवानी के इस अभिनव प्रयास की तारीफ की। वहीं समाजसेवी डॉ.अनिल भंडारी ने कहा कि ‘सांसद शंकर लालवानी ने ये बहुत बड़ा काम हाथ में लिया और इतने कम समय में इसे पूरा भी कर लिया। ऐसा करने वाले वे देश के एकमात्र सांसद है।’
इस मौके पर कई बच्चों और पेरेंट्स ने सांसद लालवानी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अब उन्हें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जागी है। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों और बच्चों ने सांसद शंकर लालवानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई बच्चों ने कहा कि उन्होंने कोविड में अपने पिता को खोया है लेकिन सांसद शंकर लालवानी के रुप में अभिभावक मिल गए हैं।
इससे पहले सांसद लालवानी के प्रयासों से लगभग 400 से ज़्यादा बच्चों की स्कूल फीस का इंतज़ाम किया गया था।
इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, और कमेटी के सदस्य समाजसेवी डॉ अनिल भंडारी, केतन भंडारी, सावन लड्ढा, विशाल गिदवानी, यूके झा, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल भंडारी और आभार प्रदर्शन सावन लड्ढा ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले