जैन संत बनने के लिए आईएएस के पिता ने सन्यासी बनने के लिए घर छोड़ पहुचे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से लेंगे दीक्षा
दीक्षा के पहले के संस्कार शुरू भोपाल। मप्र में 2005 कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन के पिता मल्ल कुमार जैन ने जैन संत बनने के लिए अपने घर परिवार का त्याग कर दिया है।
- दीक्षा के पहले के संस्कार शुरू
भोपाल। मप्र में 2005 कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन के पिता मल्ल कुमार जैन ने जैन संत बनने के लिए अपने घर परिवार का त्याग कर दिया है। वे दिगम्बर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा लेने जा रहे हैं। दीक्षा के बाद वे कठोर तपस्या करके अपने जीवन का कल्याण करना चाहते हैं। दीक्षा के पूर्व के संस्कार शुरू हो चुके हैं। दिल्ली में पदस्थ उनके बेटे राहुल जैन दीक्षा समारोह में शामिल होने जबलपुर पहुंच चुके हैं। 72 वर्षीय मल्ल कुमार जैन बैंक के रिटायर अधिकारी हैं। दीक्षा के पूर्व उन्होंने घर परिवार के अलावा सभी तरह के परिग्रह (धन,दौलत आदि) का त्याग कर दिया है।
बैंक ऑफ इंडिया के अफसर रहे मल्ल कुमार जैन ने बैंक से रिटायर होने के बाद अपना जीवन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की प्रेरणा से गायों को बचाने के लिए समर्पित कर दिया था। आचार्यश्री की प्रेरणा से देशभर में चल रही गौशालाओं को संचालित करने वाले दयोदय महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मल्ल कुमार जैन ने लाखों गायों को बचाने और उन्हें पालने का काम किया है। गौरक्षा के साथ-साथ वे आचार्यश्री की प्रेरणा से घर में रहकर भी सन्यासी जैसा जीवन जी रहे थे। उन्होंने कई बार अपने गुरू आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से आग्रह किया था कि वे भी गुरू की तरह सब कुछ त्याग कर जैन संत बनना चाहते हैं।
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने दो दिन पहले उन्हें क्षुल्लक दीक्षा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी। इसी के साथ उनके दीक्षा पूर्व के संस्कार शुरू हो गए। मल्ल कुमार जैन दीक्षा लेने से पहले 72 वर्ष की उम्र में जिन-जिन के संपर्क में आए हैं उन सभी से क्षमा याचना करने और सभी को क्षमा करने में लगे हैं। गुरुवार को जबलपुर जैन समाज ने उन्हें दूल्हे के रूप में सजाकर शहर में उनकी बिनौरी यात्रा निकाली। इस अवसर पर समाज की महिला-पुरुषों ने उनकी गोद भराई की। मल्ल कुमार जैन व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रो और संपर्क में आए सभी लोगों से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना कर रहे हैं और सभी को क्षमा करने की बात भी कर रहे हैं।
दीक्षा के साथ बदलेगा जीवन
अगले कुछ घंटे में जबलपुर के तिलवारा घाट में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज मल्ल कुमार सहित लगभग 2 दर्जन श्रावकों को क्षुल्लक दीक्षा देंगे। दीक्षा होते ही सभी सन्यासियों का जीवन बदल जाएगा। एक टाईम भोजन करेंगे, पदविहार करेंगे और कठोर साधना के साथ तपस्या करते हुए जीवन का कल्याण करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले