इंदौर पुलिस ने 24 घण्टे में फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई 17 लाख रुपये भी जप्त किये,फर्जी लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी पश्चिम महेशचंद जैन ने 10 हजार रुपये का नगद इनाम देने की भी घोषणा की है।
इंदौर की किशनगंज पुलिस ने फर्जी लूट का 24 घण्टे में किया पर्दाफाश,नोकर ही निकला फर्जी लूट का मास्टरमाइंड,अपने भाई और उसके दोस्त के साथ वारदात को दिया अंजाम,दो आरोपी को टीकमगढ़ से किया गिरफ्तार…..जी हां लालच ओर जल्दी अमीर बनने की चाह में बन गया लुटेरा…घटना तुकोगंज थाना छेत्र की है,जहा फरियादी सत्यम यादव जो कि एक स्क्रेप व्यापारी के यहा काम करता है,ओर रिस्ते में उसका भांजा भी है थाने में रिपोर्ट लिखवाई उसने बताया कि नवलखा पर किसी से 17 लाख का पेमेंट लेकर निकला था और भेसलाय पुलिया के यह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसकी एक्टिव गाड़ी को टक्कर मारी ओर 17 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए,शिकायत के बाद पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई और वारदात वाली जगह पर फरियादी को ले गई,लेकिन फरियादी मोके पर जाने के बाद अलग अलग बाते करने लगा जब पुकिस को उसपर संदेह हुआ तो पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और वारदात करना काबुल किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले से ही प्लानिंग कर रखी रही।और घटना वाले दिन आरोपी पैसे लेकर पुलिया के वह पहुचा जहा प्लानिंग के मुताबिक उसका भाई और दोस्त पहले से खड़े थे सत्यम ने उन्हें बेग दिया और दोनों रुपय से भरा बैग लेकर टीकमगढ़ रवाना हो गए सत्यम ने थाने में फर्जी लूट की रिपोर्ट लिखवा दी,फिलहाल दोनो आरोपी को भी पुलिस ने टीकमगढ़ से गिरफ्तर कर लिया है साथ लूटी हुई राशि भी बरामद की,वही पश्चिम एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को प्रशंशा पत्र और 10 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
