सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बेहतर होगा इंदौर बायपास, नितिन गडकरी से थ्री लेयर ओवर ब्रिज के अलावा दो फ्लाईओवर बनाने और सर्विस रोड भी बनाने की मांग
बेस्ट प्राइज़ के सामने बनेगा मल्टीलेवल ब्रिजराऊ जंक्शन पर भी बनेगा ओवरब्रिजरालामंडल क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए होगा सर्वे इंदौर के बायपास के बेहतर बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी पिछले दो साल से सक्रिय है और अब उनके प्रयास कामयाब होते नज़र आ रहे हैं।
- बेस्ट प्राइज़ के सामने बनेगा मल्टीलेवल ब्रिज
- राऊ जंक्शन पर भी बनेगा ओवरब्रिज
- रालामंडल क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए होगा सर्वे
इंदौर के बायपास के बेहतर बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी पिछले दो साल से सक्रिय है और अब उनके प्रयास कामयाब होते नज़र आ रहे हैं। सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर बायपास के मुद्दे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर पर मुलाकात की और इंदौर के बायपास को लेकर अपनी मांगे रखी।
सांसद शंकर लालवानी ने बेस्ट प्राइस के सामने थ्री लेयर ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी है। इंदौर बायपास पर इस हिस्से में काफी ज्यादा ट्रैफिक रहता है। सांसद लालवानी ने इंदौर-हरदा राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत इसे बनाने की मांग की है।
सांसद लालवानी ने राऊ जंक्शन पर फ़्लाईओवर बनाने का अनुरोध भी नितिन गडकरी से किया है। सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राऊ जंक्शन पर अक्सर जाम लगता है और पीथमपुर, महू और इंदौर आने वाला ट्रैफिक यहां मर्ज होता है जिससे आए दिन यहां हादसे होते हैं इसलिए इस फ्लाईओवर का बनाना बेहद जरूरी है।
साथी सांसद लालवानी ने रालामंडल जंक्शन पर भी फ्लाईओवर की जरूरत पर जोर दिया सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर का रालामंडल जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण है, यहां ट्रैफिक का काफी दबाव होता है जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी यहां पर हो चुकी है।
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर बायपास के करीब 22 किलोमीटर की जो सर्विस रोड है उसके खस्ता हालत के बारे में भी मंत्री नितिन गडकरी को अवगत करवाया और कहा कि गड्ढों की वजह से यहां पर हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है इसलिए इस सर्विस रोड कि तुरंत मरम्मत आवश्यक है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उनकी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इंदौर के बायपास लंबी और सार्थक चर्चा हुई है इस बैठक में एनएचएआई के आला अधिकारी भी उपस्थित थे केंद्रीय मंत्री ने सांसद शंकर लालवानी को भरोसा दिलाया है कि इंदौर के बायपास से संबंधित सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
शंकर लालवानी सांसद बनने के बाद से ही इंदौर बायपास के मुद्दे पर सक्रिय हैं और वह बायपास की बुरी स्थिति के कारण भरी मीटिंग में एनएचएआई के अफसरों को लताड़ भी लगा चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले