देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 10 बार पढ़ी गई

चंद मिनटों में चलते-फिरते लोगों के साथ मोबाइल कटिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश, 18 घंटे में पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में।

▪️ दोस्तो से उनकी मोटर सायकल उधार मांग कर, मोबाइल कटिंग की वारदातों को अंजाम देता था आरोपी। ▪️आरोपी से इस प्रकार की गयी वारदातों के अभी तक कुल 15 मोबाइल, पुलिस ने किये है जप्त।

Abhishek Raghuvanshi12 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

▪️ दोस्तो से उनकी मोटर सायकल उधार मांग कर, मोबाइल कटिंग की वारदातों को अंजाम देता था आरोपी।

▪️आरोपी से इस प्रकार की गयी वारदातों के अभी तक कुल 15 मोबाइल, पुलिस ने किये है जप्त।

▪️ आरोपी ने थाना राजेन्द्र नगर, राऊ, द्वारकापुरी क्षेत्र में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देना किया है स्वीकार।

▪️ सीसीटीवी फुटैज में आए गाड़ी के अंतिम चार अंको से, मात्र 18 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु सघन चैकिंग व प्रभावी गश्त कर, अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना राजेन्द्र नगर को एक ऐसे मोबाइल लुटेरे को पकड़ने में सफलता मिलीं है, जो चलते फिरते लोगों के साथ मोबाइल चोरी/लूट की वारदात को अंजाम देता था तथा वह इन वारदातों को करने के लिये हर बार अपने अलग-अलग दोस्तों की बाईक लेकर आता था और अपने काम को अंजाम देने के बाद फरार हो, वह बाईक अपने दोस्तों को वापस कर देता था।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 10.08.21 को सिलिकान सिटी मे रहने वाली महिला सब्जी खरीद रही थी, इसी दौरान उसे धक्का देकर एक बाईक सवार वहां से निकला, जब वह संभली तो उसने देखा कि उसका मोबाइल उसके पास नहीं था। इसकी शिकायत फरियादी महिला द्वारा पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर की । उक्त महिला की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए, क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटैज चैक किये तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर दिखा तथा उस मोटर सायकल के आखरी के चार अंक भी दिखे। इस आधार पर थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर के मार्गदर्शन में टीम ने उक्त गाड़ी के बारें में पतारसी की तो उक्त मोटर सायकल पास के ही गांव पाटल्यापुरा की पायी गयी, जिसके आधार पर पुलिस उक्त गाड़ी के मालिक के पास पहुंची तो उसने उसकी मोटर सायकल कुछ देर के लिये अपने दोस्त धनराज को देना बताया। पुलिस ने जब धनराज द्वारा दोस्त से उधार ली हुई मोटर सायकल की टाईमिंग मिलाई तो वह वारदात के समय से ही मिलना पाई गयी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी धनराज निवासी पाटल्यापुरा को पकड़कर पूछताछ की गयी तो उसने उक्त वारदात को करना स्वीकार किया तथा उसके पास से फरियादी महिला का मोबाइल भी मिला। आरोपी धनराज के पास से इस प्रकार वारदातों से चुराए अभी तक कुल 15 मोबाइल मिलें है जिन्हें जप्त किया गया है, जिनके फरियादियों के बारें में पता लगाकर, पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आरोपी इतना शातिर है कि वह कुछ ही देर में लोगों से इस प्रकार से उनका मोबाइल कटिंग करता था, जैसे जेबकतरे जेब काटते है। आरोपी द्वारा की गयी वारदात का कुछ लोगों को अहसास भी नहीं हो पाता था। आरोपी हर बार अपने अलग-अलग दोस्तों की गाड़ी को कुछ देर के लिये मांग कर लाता था और इन वारदातों को अंजाम देकर वहां से फरार होकर अपने दोस्तों को गाड़ी वापस कर देता था, पुलिस द्वारा दोस्तों की इन अपराधों में भूमिका तो नहीं है, इस संबंध में भी जांच कर रही है। आरोपी ने थाना राऊ, राजेन्द्र नगर व द्वारकापुरी के आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका रिमांड लेकर, अन्य वारदातो आदि के संबंध मेें पूछताछ की जा रही है।

उक्त शातिर बदमाश को 18 घंटे में पकड़ने के सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर निरीक्षक अमृता सोलंकी व उनकी टीम उनि सचिन, आर रवि, आर ऋषि, आर संजय तथा आर सतीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
↑