विजय नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश का नाम जसवंत सिंह हैं दरअसल पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश वारदात की नियत से C21 मॉल के पास खड़ा है सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। पकड़ाए आरोपी पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, हाल ही में बदमाश रतलाम में गोली चला कर फरार हुआ था। हालांकि इंदौर में विजयनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस पकड़ाए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है
