बाणगंगा थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की हत्या का खुलासा पुलिस अब नहीं कर पाई है। हालांकि मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे 40 सीसीटीवी कैमरे खंगाले है, जिससे पुलिस के हाथ हत्याकांड से जुड़े कुछ सुराग लगे है। हालांकि सीएसपी जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहते दिखाई दे रहे है।
घटना शनिवार रात की है, दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित प्रायवेट कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात देशराज भदौरिया की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे 40 सीसीटीवी कैमरे पुलिस द्वारा खंगाले गए है, जिसमे पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। हालांकि सुरक्षाकर्मी की हत्या किन कारणों से की गई, इसकी भी जांच की जा रही है।
