राउ क्षेत्र में देर रात एक बेहद ही सवेंदनशील मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । मृतक युवक 12वी छात्र था जबकि युवती एक फैक्ट्री में काम करती थी । मामले में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरूकर दी है ।
मामला राउ थाना क्षेत्र का है यह रहने वाले युवक रजत ओर सुनीता पटेल ने बुधवार को जहर खा लिया । दोनों को उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया जहाँ पहले सुनीता ने ओर बाद में रजत ने दम तोड़ दिया । बताता जा रहा है कि दोनो में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था । मृतक रजत ने इसी साल 12 वी पास की थी जबकि युवती सुनीता 19 साल की थी और चाकलेट फेक्ट्री में काम करती थी
