लसूड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी शराब के 235 क्वार्टर और अंग्रेजी शराब की 20 बोतल के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक ऑटो को भी जप्त किया गया है।
लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में रख कर शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलावली चांदा लसूड़िया में एक ऑटो को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब के 235 क्वार्टर और अंग्रेजी शराब की 20 बोतल मिली। जिसे पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गुलशन, विकास, लोकेश और आशीष को हिरासत में लिया है।
