इन्दौर शहर मे अफीम सप्लाय करने वाले अन्य 02 आरोपियों को क्राईम ब्राँच इन्दौर ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।
राजस्थान के चिकाड़ा गांव से सस्ते दामो मे अफीम लेकर इंदौर शहर में पांच गुना रेट पर करते थे सप्लाई।
राजस्थान के चिकाड़ा गांव से सस्ते दामो मे अफीम लेकर इंदौर शहर में पांच गुना रेट पर करते थे सप्लाई।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध राजस्थान में विभिन्न धाराओं के कई प्रकरण है पंजीबद्ध
पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया व्दारा शहर मे अवैध मादक पदार्थ की खरीदी ब्रिकी करने वाले तस्करों पर अंकुश लगाने तथा इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, इन्दौर श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान दिनांक 26.07.2021 को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ती छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ अफीम को बेचने के लिये खडा हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंचे जहाँ एक व्यक्ती मौजूद मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम हर्ष उर्फ सोनू मेहता पिता पन्नालाल जी मेहता उम्र 27 साल निवासी 100/02 बियावानी धार रोड पोस्ट आफिस के पास थाना छत्रीपुरा जिला इन्दौर का होना बताया आऱोपी हर्ष उर्फ सोनू मेहता की तलाशी लेने पर उसके बैग मे से एक प्लास्टिक की डिब्बी के अन्दर अफीम जैसा पदार्थ रखा मिला जिसका परीक्षण करने पर उक्त पदार्थ अफीम होना पाया गया, जिसके संबंध में कोई लायसेंस नहीं पाया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 150 ग्राम अफीम जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे 75 हजार रुपये तक की कीमत का जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुध्द थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 20/2021 धारा 8/18 स्वापक औषधी और मनप्रभावी अधीनियम (छक्च्ै ।ब्ज् )1985 का प्रकरण पंजीबध्द किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ सोनू मेहता से पूछताछ के दौरान बताया गया था कि वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा गांव के 02 व्यक्तियों से लगातार अफीम खरीदता रहा है और इंदौर शहर में उस अफीम को ऊंचे दामों पर बेचता रहा है। आरोपी से उनके संबंध में पूछताछ करने पर उनके नाम सिकंदर उर्फ मोती तथा मोहसीन उर्फ मुंशी बताये, जिनसे मैं अफीम की खरीददारी करता हूँ तथा इंदौर आकर उसे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बेचता हूँ। आरोपी से की गई पूछताछ पर प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराध में लिप्त अन्य आरोपीयों पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु आरोपी हर्ष को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध में लिप्त अन्य आरोपीयों के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा पूछताछ के बिंदुओ पर काम करते हुए थाना अपराध शाखा पर एक टीम गठीत की गई । टीम को आरोपी द्वारा बताए गए अपराध में लिप्त अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु राजस्थान चित्तौड़गढ़ रवाना किया गया ।
राजस्थान पहुंचने के पश्चात बताए गये नामों और हुलिये के आधार पर तकनीकी मदद लेते हुए क्राईम ब्रांच, इन्दौर की टीम ग्राम चिकारड़ा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान पहुंचकर आरोपी द्वारा बताये गये व्यक्तियों की तलाश में जुट गई। लागातार अथक प्रयास कर टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई जिस पर पाया गया कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति आदतन अपराधी है जिनकी आपराधिक प्रवृत्ति बहुत ही खूंखार है जिनकी पूर्व में पुलिस से मुठभेड़ भी हो चुकी है। आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए टीम ने बड़ी सूझबूझ से काम कर उक्त आरोपियों को घेराबंदी कर ग्राम चिकारड़ा जिला चित्तौड़गढ़ से पकड़ा, जिनसे प्रारंभिक पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम 1. सिकंदर अली उर्फ मोती पिता हारून अली, उम्र-35 साल, नि. चिकारड़ा, प्रजापत मोहल्ला, पुलिस चौकी के पीछे, राजस्थान एंव 2. मोहसिन उर्फ मुंशी पिता स्व. मांगु शाह उम्र-28 साल नि.चिकारड़ा जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान बताया तथा उन्होंनें आरोपी हर्ष उर्फ सोनू मेहता को अफीम बेचने की बात को स्वीकार किया ।
राजस्थान से पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के बारे में आपराधिक रिकार्ड जुटाने पर पता चला की दोनों आरोपियों पर राजस्थान राज्य के कई जिलों के विभिन्न थानों पर लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार, अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, अवैध शराब, बलवा, चोरी, लूट व डकैती के विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जो कि नशे की लत के आदि है। आरोपी सिकंदर अली के विरूद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, अवैध शराब, बलवा, लूट व डकैती जैसे 06 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है वहीं आरोपी मोहसिन उर्फ मुंशी के विरूद्ध चोरी व लड़ाई झगड़े बलवा मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त दोनों आरोपियों को थाना अपराध शाखा जिला इंदौर लाया गया तथा थाना अपराध शाखा पर एनडीपीएस एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य बड़े तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है ।
आरोपी अन्य किन-किन लोगों से माल लिया करते थे तथा किन-किन लोगों को माल सप्लाय किया करते थे इस संबंध मे पुलिस पूछताछ कर रही है तथा अन्य लोगो के नाम सामने आने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्वयाही की जावेगी ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले