इंदौर के कलेक्टर कार्यालय स्थित ई दक्ष केंद्र इंदौर में युवाओं को सीपीसीटी परीक्षा की तैयारी के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर के 28 युवाओं को परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 घंटे की अवधि का था। केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्री अतुल पाण्डे ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन मंगाये गये थे। ज्ञात रहे है कि सीपीसीटी उत्तीर्ण युवाओं को शासकीय नौकरी में प्राथमिकता रहती है। सीपीसीटी परीक्षा 7 और 8 अगस्त 2021 को आयोजित होना है।
