देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

परिवहन विभाग की नई पहल “घर बैठे बनायें अपना लर्निंग लायसेंस” ऑनलाईन-पूर्णत: संपर्क रहित प्रक्रिया

सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह सम्पर्क रहित बनाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi2 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह सम्पर्क रहित बनाया जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से सम्पूर्ण भारत वर्ष के परिवहन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकरण (ई-ट्रांसपोर्ट) की सुविधा प्रदान कर रहा है। अब इन सेवाओं के लिए आवेदकों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय नहीं आना होगा। परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं परिवहन आयुक्त एवं उनकी टीम के सतत प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त होने से लगभग 10 लाख युवा प्रतिवर्ष लाभान्वित होंगे।
उपायुक्त परिवहन सुश्री सपना जैन ने बताया है कि इंदौर सहित मध्यप्रदेश में 01 अगस्त 2021 से लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को संपर्क रहित किया गया है। संपर्क रहित सेवा के अंतर्गत आवेदक को आरटीओ ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं होगी, आवेदक को अपने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से इलेक्ट्रानिकली (सारथी बेबसाइट) पर आवेदन करना होगा तथा निर्धारित फीस डिजिटल माध्यम से जमा करनी होगी ।
संपर्क रहित लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु जब आवेदक अपने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से इलेक्ट्रानिकली आवेदन करेगा तब आधार में दर्ज आवेदक का नाम, अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, पता एवं आवेदक का फोटो स्वतः आवेदन फॉर्म में दर्ज हो जायेंगे, जिसमें किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा फेरबदल किया जाना संभव नहीं होगा। आवेदन के साथ आवेदक को अपने फिजिकल फिटनेस संबंधी घोषणा इलेक्ट्रानिकली दर्ज करना होगी तथा घोषणा में दिए गए वादों के विरुद्ध यदि आवेदक फिजिकली अनफिट पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में आवेदन नहीं हो पायेगा। आवेदक के फिजिकली फिट होने पर ही आवेदन सबमिट होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन नंबर प्राप्त हो जायेगा ।
डिजिटल फीस जमा होने के उपरांत आवेदक को एसएमएस के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस टेस्ट पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा, आवेदक को लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के पूर्व अपने कम्प्यूटर एक टेस्ट देना होगा जिसमे 20 प्रश्न पूछे जायेंगे। सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक संकेतो से सम्बंधित इन प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ट होगा। लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में 60 प्रतिशत सही जवाब देने पर आवेदक टेस्ट में उत्तीर्ण माना जायेगा व लर्निंग लाइसेंस स्वतः इलेक्ट्रानिकली जारी हो जायेगा जो आवेदक द्वारा प्रिंट किया जा सकेगा । उल्लेखनीय है की महिला उम्मीदवारों हेतु यह सुविधा पूर्णतया नि:शुल्का है।
आगामी माह से ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस की डुप्लीकेट प्रति तथा ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन हेतु संपर्क रहित सेवा भी आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से प्रदान की जाएगी, इस हेतु आधार प्रमाणीकरण किये जाने पर यदि आधार में दर्ज आवेदक का नाम व जन्म दिनांक, लाइसेंस में दर्ज नाम व जन्म दिनांक से मैच होगा तभी आवेदन सबमिट होगा, आवेदन सबमिट होने व डिजिटल फीस तथा पोस्टल चार्ज जमा होने के उपरांत आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन नंबर प्राप्त हो जायेगा तथा ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड डाक के माध्यम से आवेदक के पते पर प्रेषित कर दिया जायेगा ।
परिवहन विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल से प्रदेश के लगभग 10 लाख आवेदक लाभान्वित होंगे। ऑनलाइन सेवाओं के आरम्भ होने पर परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियो, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एवं स्मार्टचिप के अधिकारियो को बधाई दी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑