देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

मंत्री श्री सिलावट तथा सांसद श्री लालवानी की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से किया गया वार्डों का चयन

इंदौर में 25 वार्डों में होगा घर-घर जाकर सीरो सर्वे 18 वर्ष तक के बच्चों का तीन आयु वर्गों में होगा सर्वे इंदौर जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi31 जुलाई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में 25 वार्डों में होगा घर-घर जाकर सीरो सर्वे

18 वर्ष तक के बच्चों का तीन आयु वर्गों में होगा सर्वे

इंदौर जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में केन्द्र एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार एक से 18 वर्ष के बच्चों का सीरो सर्वे कराया जायेगा। जिले में दो हजार बच्चों के सीरो सर्वे कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये 40 टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीमें घर-घर जाकर एक से 18 वर्ष तक के बच्चों का सेम्पल लेंगे। सेम्पल कलेक्शन के लिये 25 वार्डों का चयन किया गया है। इन वार्डों का निर्धारण आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में लॉटरी निकालकर किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम की अपर आयुक्त सुश्री भव्या मित्तल, अपर आयुक्त राजस्व श्री राघवेन्द्र सिंह, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य है। हर बच्चे को सुरक्षित रखना हमारा फर्ज है। वह स्वस्थ रहेंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाये। उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क एवं सजग रहें। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों का सीरो सर्वे जरूर करवायें, इससे बच्चों की एन्टीबॉडी का पता चलेगा।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि यह सीरो सर्वे केन्द्र और राज्य शासन द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन के अनुसार कराया जा रहा है। इसमें हर चयनित बच्चों का सर्वे होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने पालकों विशेषकर माताओं से आग्रह किया क‍ि वे अपने बच्चों की सेम्पलिंग करवाकर सीरो सर्वे अवश्य करवायें। यह बहुत ही महत्वपूर्ण सर्वे है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 8 से 10 लाख की आबादी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की है। अभी इनका टीकाकरण नहीं हुआ है, इसलिये इन्हें सुरक्षित रखना अत्यंत जरूरी हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह सर्वे तीन आयु वर्ग में कराया जा रहा है। सर्वे एक से 6 वर्ष तक के दो सौ बच्चों, 6 से 9 वर्ष तक के चार सौ बच्चों तथा 10 से 18 वर्ष तक की आयु के 1400 बच्चों का होगा।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सीरो सर्वे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष अगस्त माह में लगभग सात हजार महिला, पुरूष और बच्चों का सीरो सर्वे कराया गया था। उस समय लगभग 2300 बच्चों का सर्वे हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय कोरोना संक्रमण के प्रति नागरिकों में ज्यादा संकोच था, इस कारण सेम्पल लेने में परेशानी आयी थी। धीरे-धीरे लोगों में इस संक्रमण के प्रति संकोच कम हो रहा है। फिर भी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर पर बच्चों का सेम्पल लेने के लिये आने वाले दलों को सहयोग करें और सीरो सर्वे के लिये सेम्पल दें। उन्होंने इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में एनजीओ का सहयोग भी लिया जाये।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सीरो सर्वे के लिये की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे के लिये संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह सर्वे लगभग एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। घर-घर जाकर सेम्पलिंग के लिये 40 टीमें बनाई जा रही हैं। लिये गये सेम्पल की जाँच चोइथराम अस्पताल, सीएचएल अस्पताल और सेम्स में कराने की व्यवस्था की जा रही है। जाँच के उपरान्त मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा सर्वे का विश्लेषण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग दो हजार बच्चों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है। पूरा डाटाबेस तैयार है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चों और गर्भवती माताओं के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिये प्रायवेट और शासकीय अस्पतालों में लगभग 1800 ऑक्सीजनयुक्त बेड/आईसीयू आदि आरक्षित किये जा रहे हैं। इन अस्पतालों में की जा रही व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग चयनित 50 प्रतिशत अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लग गये हैं। शेष अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 87 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो गया है। शेष 13 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लिये भी अभियान निरन्तर जारी है।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सीरो सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज रेसीडेंसी में संबंधित अधिकारियों और प्रायवेट लैब के संचालकों की बैठक लेकर सीरो सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सीरो सर्वे के टेस्ट के संबंध में प्रायवेट लैब संचालकों से चर्चा की, जिससे कि सेम्पल का टेस्ट जल्दी हो और उसके परिणाम भी तुरंत मिले। उन्होंने बताया कि यह सर्वे मेडिकल कॉलेज के डीन के तकनीकी निर्देशन में किया जायेगा।
इन वार्डों में होगा सर्वे
भारत सरकार से प्राप्त गाइडलाइन अनुसार शहर के 85 वार्डों में से सीरो सर्वे हेतु 25 वार्डों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। नंदानगर जोन क्षेत्र से 10 वार्ड एवं 3 जोन में से पांच-पांच वार्डों का चयन हुआ। जोन चार नंदानगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40, 12, 29, 22, 11, 33, 46, 34, 32 तथा वार्ड क्रमांक 20 शामिल है। इसके साथ ही जोन 3 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 74, 50, 51, 48 तथा वार्ड क्रमांक 53, जोन 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 83, 71, 82, 15 तथा वार्ड क्रमांक 5 एवं जोन एक के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 62, 47, 82, 60 तथा वार्ड क्रमांक 59 का चयन हुआ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑