इंदौर के देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बता कर एयरपोर्ट पर वीआइपी सुविधा लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ एरोड्रम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वीआईपी सुविधा लेने के लिए आरोपी मंत्री अमित शाह का नाम लिया करता था जिस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है
इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का रिस्तेदार बताकर वीआईपी सुवधा लेने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का माला दर्ज किया हे दरसल पुलिस को टर्मिनल मैनेजर ने शिकायत दर्ज करवाई थी की इंदौर एयरपोर्ट पर लगभग 11 महीने से पुनीत शाह नाम का व्यक्ति अपने आप को गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताकर वीआईपी सुविधा लिया करता था। मामला खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा तो पता चला पुनित गृहमंत्री का रिश्तेदार नहीं है।जानकारी मिली है कि पुनित मुंबई का बड़ा कारोबारी है।
टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि पुनित शाह नामक एक शख्स खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताता है। इंदौर से मुंबई जाते वक्त वह तत्कालीन डायरेक्टर अर्यमा सान्याल से वीआइपी सुविधा लेता था। मामला खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा तो पता चला पुनित गृहमंत्री का रिश्तेदार नहीं है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस के पास अभी केवल पुनीत का मोबाइल नंबर और नाम है पुनीत ऐसा क्यों करता था इसकी जानकारी पुलिस के पास अभी नहीं है लेकिन पुलिस अब मामला दर्ज कर लिया हे और अब आगे की जांच सुरु कर दी हे…..
