इंदौर पुलिस का बड़ा अभियान….रात को सभी शराब दुकानो ओर अहातों ओर बारो पर रिजर्व फोर्स के साथ दबिश…कई संधिग्त लोग आए हत्थे….शराब के अहातों में बीजेपी के झंडे लगे मिले। इंदौर पुलिस एक बार फिर सिंघम रूप में नजर आ रही है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूर्वी क्षेत्र के 18 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है । एसपी ऑफिस पर बल एकत्र कर एक साथ 18 थाना क्षेत्रों की शराब दुकानों और शराब अहातों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया जिसकी निगरानी खुद वरिष्ठ अधिकारी कर रहे है । पिछले दिनों शराब कारोबारियों में हुए गोलीकांड के बाद शराब दुकान ओर अहाते पुलिस के निशाने पर है । अभियान में कई संधिग्त पुलिस के हत्थे आए है । पुलिस का मानना है कि शहर में होने वाले अपराधों की प्लानिग कही ना कही इन्ही शराब अहातों में बैठकर बनाई जाती है । वही पुलिस पबो ओर बार मे भी पहुँची जहाँ शराब के स्टॉक की जांच की जा रही है और शराब कहा से आती है इसकी जांच की जा रही है । खास बात ये की जिन शराब अहातों में पुलिस ने दबिश मारी वाह बीजेपी के झंडे लगे मिले । अब ना तो कोई चुनाव है और ना कोई आयोजन ऐसे में शराब दुकानों में लगे ये झंडे कही न कही इनके संचालकों के बीजेपी समर्थक होंने की ओर इशारा करते है।
