इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। हालांकि पुलिस मामले में आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन परिवार के लोगों से स्पष्ट जवाब ना मिलने के कारण अब तक पुलिस आत्महत्या के कारण से अनभिज्ञ है। गौरतलब है कि प्रथमिक जानकारी में प्रेम प्रसंग के कारण सामने आ रहे है मृतक का नाम तुषार पिता विनोद है। मामला गौतमपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार तुषार ने कारखाने में ही फांसी लगा ली थी। इधर परिजनों ने घटनाक्रम बताते हुए कहा कि युवक फर्स्ट ईयर की परीक्षा दे रहा था वही दिन में अचानक आराम करते हुए वह उठकर कारखाने में साड़ी लेकर पहुंचा। परिवार को लगा के कारखाने में आराम करने जा रहा है लेकिन बहुत देर तक युवक वापस नहीं लौटा जिसके बाद कारखाने में ग्राहक आने से जैसे ही युवक के पिता कारखाने में दाखिल होने गए तो कारखाने का दरवाजा अंदर से बंद था जिससे परिवार को आशंका होने लगी। जिसपर पाया कि युवक ने फांसी लगा ली है।
