इंदौर की महिला थाना पुलिस ने पीटीएस में पदस्थ एक एसआई सहित उसकी पत्नी व डॉक्टर बेटे व ननद के खिलाफ 20 लाख रुपए के दहेज मांगकर अपनी बहू को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है
दरसअल इन्दौर के मूसाखेड़ी में रहने वाले पीटीएस में पदस्थ एसआई , डॉक्टर पति , सास व ननद द्वारा विकलांग बेटा होने पर अपनी बहू को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है वही इन्दौर की महिला थाना में कल फरयादी जया ने अपने पति , ससुर व सास के खिलाफ 20 लाख रुपए का दहेज व विकलांग बेटा होने व पर प्रताड़ित कर 20 लाख रुपये मांगने का मामला दर्ज करवाया था पति डॉ वीरेंद्र, एएसआई ससुर हरिप्रसाद सहित सास इंदिरा और ननद सावित्री सभी निवासी पीटीएस क्वार्टर मूसाखेड़ी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरियादी का ससुर पीटीएस हरिप्रसाद।पीटीएस में सहायक थानेदार के पद पर पदस्थ है जबकि उसका पति वीरेंद्र डॉक्टर है। पति क्लीनिक खोलने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। परिवार वालों ने बहू से 20 लाख और कार मांगी थी, नहीं देने पर उसे प्रताड़ित कर रहे थे वही महिला पुलिस ने दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है
