आपसी रंजिश के चलते सोमवार देर रात छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया । जिसमें पति पत्नी सहित अन्य लोगो को चोटें आई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की है जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर देर रात हमला कर दिया । जिसके बाद एक पक्ष से जुड़े लोगों ने थाने पहुँचकर आरोपियो को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया । मामला दो अलग अलग वर्गो का होने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी ।
फिलहाल घायलों का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है । मामले में हमला करने वाले पक्ष से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में।लेकर अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।
