इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था
इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक का नाम विकास उर्फ पिंटू सेंगर बताया जा रहा है लॉक डाउन में बेरोजगारी के चलते उसने यह कदम उठाया पुलिस के अनुसार मृतक ने अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर 23 तारीख को फांसी लगाई थी और वह 2 दिन से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था क्योंकि मृतक के मां-बाप बुजुर्ग हैं और पिता लकवा ग्रस्त हैं इसलिए ऊपरी मंजिल पर मृतक के माता पिता नहीं पहुंच पाए उपरी मंजिल से बदबू आने के बाद लोगों ने जब जाकर देखा तो विकास फांसी के फंदे पर लटका हुआ था
