इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के कंपेल गांव में डॉक्टर के बेटे ने क्लिनिक में अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हाल ही में अपनी उम्र से 15 साल छोटी बेटे की टीचर से दूसरी शादी रचाने में असफल रहे डॉ. जितेंद्र कुमार पंडोरिया के बेटे यशवंत ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। चौंकाने वाली बात यह कि डॉ. जितेंद्र ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम पुलिस को गांववालों ने सूचना दी तो जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पूछताछ में डॉ. जितेंद्र द्वारा कभी गोली मारकर खुदकुशी की बात कही जा रही है तो कभी हार्टअटैक से मौत होने बताया जा रहा है वही खुड़ैल पुलिस सच उगलवाने के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है लेकिन प्रारंभिक जांच में कारण खुदकुशी ही सामने आ रहा है।
दरसअल घटना इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पेल की है जहा देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र स्थित डॉ. पंडोरिया के फार्म हॉउस में क्लिनिक पर उनके बेटे यशवंत की दोपहर में मौत हो गई है और पिता ने उसका चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला है कि दिन में यशवंत फार्म हॉउस में अकेला था। बाद में पुलिस मुक्तिधाम पहुंची और वहां से सूत्र जुटाए। जानकारी मिली है कि यशवंत अपनी टीचर से पिता के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी परेशान था तथा हाल ही में उसका पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार दोपहर को फिर पिता से विवाद हुआ और यशवंत ने खुद को गोली मार ली। इस दौरान पिता भी फार्म हॉउस पर थे।बेटे की टीचर को दिल दे बैठा था डॉक्टर:इंदौर में 15 साल छोटी टीचर से हुआ प्यार; शादी में बच्चों के साथ आ धमकी पहली पत्नी, थाने पहुंचाया।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते डॉ. जितेंद्र भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बेटे की टीचर से शादी रचा रहे थे। तभी फेरे के दौरान उनकी पत्नी कांता बेटे यशवंत, नंदन और बेटी मोनिका को लेकर वहां पहुंची और दोनों की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पर डॉ. जितेंद्र ने भागने की कोशिश की लेकिन पकडकर पुलिस को सौंप दिया था। मामले में पुलिस ने डॉ. जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से यशवंत और ज्यादा परेशान हो गया था।जिसके कारण यशवंत ने आत्म हत्या जैसे कदम उठाया होगा
