इंदौर में 50 साल की उम्र में एक बुजुर्ग को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया, पहली पत्नी को जैसे ही शादी की खबर लगी तो वह अपने तीनो बच्चो को लेकर पहुंची और जमकर हंगामा किया,हंगामा होता देख युवती के परिजन मोके से भाग गए वही पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हे…..
कहते हे प्यार की कोई उम्र नहीं होती,प्यार तो अंधा होता है,जी हा ऐसा कुछ मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में सामने आया है क्षेत्र की एक होटल में कम्पेल के रहने वाले तीन बच्चो के 50 वर्षीय पिता डाक्टर जितेन्द्र दांगी अपने से 20 साल छोटी युवती से दूसरी शादी रचा रहा था,शादी की खबर जैसे ही पहली पत्नी को मिली तो वह अपने तीनो बच्चो को लेकर होटल में पहुंची और जमकर हंगामा किया और शादी रुकवा दी,हंगामा होता देख युवती के परिजन वहां से भाग खड़े हुए ,वही मोके पर पहुंची भवरकुवा थाना पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हे…..
परिजनों के मुताबिक युवती उनके घर पर बच्चो को पढ़ाने आती थी और इसी बीच दोनों में प्यार हो गया और प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे की उम्र का भी ख्याल नहीं किया और दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार हो गए,लेकिन पहली पत्नी और बच्चो ने आकर पूरी शादी रुकवा दी.आपको बता दे की पिता ने अपनी बड़ी बेटी की शादी अभी दो साल पहले की थी,और उसे एक बच्चा भी हे,
वही दूल्हे का कहना हे की प्रापर्टी का विवाद था और शादी घरवालों की मर्जी से हो रही हे,जब उनसे पूछा की शादीशुदा होते हुवे बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो तो कहने लगा दिग्विजय सिंह ने भी तो दो शादी हे.फिलहाल दूल्हे राजा अब पुलिस की हिरासत में वही पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई हे……

