पंजाब में सियासी खींचतान:CM अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी, कहा- जमानत भी नहीं बचेगी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने एक बयान जारी कर साफ किया कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
अमरिंदर ने कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह ऐसा करने के लिए आजाद हैं। उनका नसीब भी जनरल जेजे सिंह की तरह हो जाएगा। जनरल सिंह पिछले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर अमरिंदर के खिलाफ लड़े थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
सिद्धू साफ करें, कांग्रेस में हैं या नहीं
अमरिंदर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू साफ करें कि वह कांग्रेस के सदस्य हैं या नहीं। अगर है, तो मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ उनकी लगातार बयानबाजी अनुशासनहीनता मानी जाएगी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े को अपना पक्ष चुन लेना चाहिए, क्योंकि वह पार्टी का अनुशासन तोड़ने में लगे हुए हैं। BJP उन्हें वापस नहीं ले जाएगी। जहां तक शिरोमणि अकाली दल का संबंध है, वे भी उनसे चिढ़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी सराहना की और कहा कि उनके बाद वह अच्छा काम कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं। इसलिए सिद्धू के सुनील जाखड़ की जगह नियुक्त होने का कोई सवाल ही नहीं है।
पूरी लड़ाई अध्यक्ष पद की अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू को अभी कांग्रेस में आए 4 ही साल हुए हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने युवा कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे उनसे बहुत सीनियर हैं। इसलिए सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद कैसे दिया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुनील जाखड़ के इस्तीफे की पेशकश पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसे खारिज कर दिया है।
सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला
बुधवार को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। सिद्धू ने कोटकपूरा और बहिबल कलां फायरिंग मामले में SIT की जांच रद्द होने पर बिना नाम लिए कैप्टन पर तंज कसा। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।’ उन्होंने लिखा है कि यह सरकार या पार्टी की नाकामी नहीं है, बल्कि एक आदमी है, जिसने दोषियों से हाथ मिला रखा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले