18 साल से ऊपर के सभी को वैक्सीनेशन के लिए सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, इंदौर को वैक्सीनेश में भी नंबर वन बनाने की अपील की
सांसद लालवानी की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकइंदौर में 18+ के वैक्सीनेशन को लेकर चलेगी बड़ी मुहिमसांसद लालवानी ने युवाओं से की वैक्सीनेशन की अपीललालवानी ने कहा 'कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार 1 मई से 18 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है और इसे कामयाब बनाने के लिए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने युवाओं से बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।
- सांसद लालवानी की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
- इंदौर में 18+ के वैक्सीनेशन को लेकर चलेगी बड़ी मुहिम
- सांसद लालवानी ने युवाओं से की वैक्सीनेशन की अपील
- लालवानी ने कहा ‘कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार
1 मई से 18 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है और इसे कामयाब बनाने के लिए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने युवाओं से बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। सांसद लालवानी ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों की बैठक ली और टीकाकरण की तैयारियों का खाका खींचा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि ‘मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना से लड़ रहा है और मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी वैक्सीन मुफ्त में लगाने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में आज अधिकारियों के बनाए ब्लूप्रिंट पर प्रारंभिक चर्चा हुई है और आने वाले समय में इंदौर में सभी पात्र लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। हमें वैक्सीनेशन में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है।’
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ये ब्लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग टीकाकरण में लिया जाएगा।
1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान के लिए 250 से ज्यादा केंद्र शहर में और 125 से ज्यादा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। 28 मई से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी।
सांसद लालवानी ने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां 84% से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं और इसलिए यहां कोविड के गंभीर परिणाम देखने को नहीं मिले है। वहीं शहर में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 52 प्रतिशत के आसपास ही है।
इंदौर जिले में 18 साल से ऊपर के 17 लाख लोग वैक्सीन के पात्र है ऐसे में बहुत तेजी से वैक्सीनेशन करने की आवश्यकता है। सांसद लालवानी ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि इस छोटे से देश में जिंदगी पूर्ववत हो गई है क्योंकि यहां कि 81% आबादी वैक्सीनेट की जा चुकी है।
इस बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं चिकित्सा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले